Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Dalai Lama Net Worth: दलाई लामा के नाम हुआ पहला ग्रैमी, जानिए कितनी है 'आध्यात्मिक गुरु' की नेटवर्थ
Dalai Lama Net Worth: बौद्ध धर्म के गुरु कहे जाने वाले दलाई लामा एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इसकी वजह है कि उन्हें पहली बार ग्रैमी पुरस्कार (Grammy Award) से नवाजा गया है। आपको बता दें कि दलाई लामा ने ग्रैमी अवार्ड 90 साल की उम्र में प्राप्त किया है। उन्हें यह अवार्ड स्टोरी टेलिंग रिकॉर्डिंग के लिए मिला है। अवार्ड मिलने पर उनके प्रशंसक और अनुयायी बेहद खुश हैं। आपको बता दें कि दलाई लामा को यह अवार्ड एक एल्बम के लिए मिला है, जिसका नाम 'मेडिटेशन: द रिफ्लेक्शंस का हिज होलीनेस द दलाई लामा' है। दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड मिलने के बाद लोग उनकी निजी जिंदगी और नेटवर्थ के बारे में सर्च कर रहे हैं। ऐसे में, आइए जानते हैं कि दलाई लामा की नेटवर्थ कितनी है -

पहली बार मिला किसी धर्म गुरु को अवार्ड
दलाई लामा को जब से ग्रैमी अवार्ड मिला है, तब से वह चर्चा का विषय बन गए हैं। दरअसल, यह पहली बार है जब किसी आध्यात्मिक गुरु को ग्रैमी अवार्ड मिला है। दरअसल, ग्रैमी एक म्यूजिकल अवार्ड है। जो लोग म्यूजिक से संबंधित क्षेत्र में काम करते हैं, उन्हें ही यह अवार्ड दिया जाता है। ऐसे में, कई लोगों के मन में सवाल है कि दलाई लामा को ग्रैमी अवार्ड कैसे मिला? दरअसल, दलाई लामा को बेस्ट बुक नैरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग के लिए ग्रैमी अवॉर्ड मिला है। सेरेमनी के दौरान दलाई अपने अवॉर्ड को लेने के लिए मौजूद नहीं थे। ऐसे में, मशहूर पॉपुलर सिंगर और सॉन्ग राइटर रूफस वेनराइट ने इस पुरस्कार को लिया।
दलाई लामा की नेटवर्थ
दलाई लामा पूरी दुनिया में बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं। वह काफी साधारण जीवन जीते हैं। ऐसे में लोग उनकी नेटवर्क के बारे में जानना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दलाई लामा की नेटवर्थ 15 करोड़ डॉलर है। जी हां, आपको जानकर यह हैरानी जरूर हुई होगी। लेकिन दलाई लामा की इनकम का सोर्स उनकी बुक्स की रॉयल्टी, दुनिया से मिलने वाले दान और उनके व्याख्यान हैं।
नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजे जा चुके हैं दलाई लामा
दलाई लामा तिब्बती बौद्ध धर्म के लोकप्रिय और सर्वोच्च आध्यात्मिक गुरु हैं। उनका जन्म 1935 में हुआ था। वह साल 1959 में चीन के साथ हुए तनाव के बाद भारत आ गए थे। इसके बाद से वह धर्मशाला में निर्वासित जीवन जी रहे हैं। आपको बता दें कि दलाई लामा को कई अवार्ड मिल चुके हैं, जिसमे नोबेल शांति पुरस्कार भी शामिल है। आपको बता दें कि दलाई लामा को तिब्बत के मुद्दे को शांतिपूर्ण ढंग से संभालने के लिए 1989 में नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया था।



Click it and Unblock the Notifications
