Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Dawood Ibrahim Net Worth: बेशुमार दौलत का मालिक है डॉन दाउद इब्राहिम, 50 देशों में हैं प्रोपर्टी
Dawood Ibrahim Net Worth: दाऊद इब्राहिम अंडरवर्ल्ड की दुनिया का वो नाम है, जो भारत समेत दुनिया के तमाम देशों के लिए एक सिरदर्द बना हुआ है। इसके गुनाहों की लिस्ट काफी लंबी है। 1993-मुंबई बम धमाकों का मास्टरमाइंड और 26/11 आतंकवादी हमलों को अंजाम देने वाला डॉन दाऊद इब्राहिम (67 साल) एक बार फिर चर्चा में है।
कराची में दाऊद इब्राहिम को जहर देने की खबर आई है, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी तक ऐसी किसी खबर की पुष्टि नहीं हुई हैं। दाऊद पिछले 30 साल से पाकिस्तान में छिपकर बैठा है और वहीं से वो दुनियाभर में अपना गैरकानूनी कारोबार चला रहा है।

द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक 1980 और 1990 के दशक की शुरुआत में दाऊद इब्राहिम ने वेश्यावृत्ति, जुआ और ड्रग्स के धंधे से अरबों रुपयों का साम्राज्य खड़ा कर लिया।
रियल इस्टेट में करोड़ो का निवेश
भारत से जाने के बाद दाउद पहले दुबई और फिर पाकिस्तान से अपने धंधे को ऑपरेट करता रहा। वक्त के साथ दाऊद ने अपने धंधे भी बदले। आज मुंबई के रियल इस्टेट सेक्टर में दाऊद और उसके करीबियों की अच्छी खासी दखल है। बीते कुछ सालों से दाऊद ने रियल इस्टेट में जमकर पैसे लगाए हैं। उसकी प्रॉपर्टी भारत, पाकिस्तान और खाड़ी देशों में हैं।
2015 में थी 44 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति
2015 में इंटेलिजेंस द्वारा जुटाई गई जानकारी के अनुसार, दाऊद के पास 6.7 बिलियन डॉलर यानी की 43 हजार 905 करोड़ रुपए की संपत्ति थी। तकरीबन आज यह संपति 55 हजार करोड़ रुपए की है।
कहा जाता है कि दाऊद ने दुनियाभर के देशों में 50 से अधिक संपत्तियों में निवेश किया है। दाऊद इब्राहिम का कारोबार भारत, पाकिस्तान, ब्रिटेन, जर्मनी, तुर्की फ्रांस, स्पेन, मोरक्को, साइप्रस, संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, नेपाल, थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर तक फैला हुआ है।
पाकिस्तान के सबसे धनी आदमी से भी दोगुना अमीर
आकड़ों पर यकीन किया जाए तो दाऊद के पास पाकिस्तान के सबसे अमीर बिजनेसमैन मिया मोहम्मद मंशा से दोगुनी संपत्ति है। यही नहीं, पाकिस्तान मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन शाहिद खान से दाऊद की डेढ़ गुना अधिक संपत्ति है। 2015 में फोर्ब्स के अनुसार, मिया मोहम्मद मंशा की संपत्ति 2.6 बिलियन डॉलर यानी की 17 हजार करोड़ रुपए है। वहीं, शाहिद खान की संपत्ति 5.6 बिलियन डॉलर यानी 39 हजार करोड़ रुपए थे।

आलीशान कोठियों में रहता है दाऊद
दाऊद के पाकिस्तानी शहर में 3 आलीशान घर हैं। इनमें से एक 30वें डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी में हाउस नंबर 37 और क्लिफ्टन रोड पर प्रसिद्ध व्हाइट हाउस है। दावा है कि दाऊद कराची के डी-13, ब्लॉक-4, क्लिफ्टन में 6,000 वर्ग गज में फैले एक आलीशान बंगले में रहता है। यहां कराची का नो-ट्राइपास जोन है और उस पर पाकिस्तानी रेंजर्स का कड़ा पहरा है। अकेले ब्रिटेन में उनके पास 450 मिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति है।
मैच फिक्सिंग से भी कमाया काला धन
दाऊद इब्राहिम क्रिकेट देखने का खूब शौक रखता था। मैच देखने के साथ ही यह सट्टेबाजी भी करता था, बाद में इसने मैच फिक्स करना शुरू कर दिया।
दाउद की ये प्रोपर्टीज हो चुकी हैं नीलाम
स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स एक्ट (SAFEMA) के तहत 2020 में दाऊद इब्राहिम की महाराष्ट्र में 6 प्रॉपर्टी को नीलाम कर दिया गया। जिसमें रत्नागिरी में स्थित दाऊद की पुश्तैनी हवेली भी शामिल थी। और 2018 में 3 प्रॉपर्टी नीलाम कर दी गई। जिसमें नागपाड़ा में बने दाऊद के रौनक अफरोज होटल जिसे जायका के नाम से भी जाना जाता है, डाम्बर वाला बिल्डिंग और शबनम गेस्ट हाउस को नीलाम किया गया था।



Click it and Unblock the Notifications
