Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
December 2025 Rules Changes: गैस हुई सस्ती, बैंकिंग खर्च बढ़ा, रुक सकती है पेंशन, आज से हुए ये 6 बदलाव
December 2025 Rules Change: आज 1 दिसंबर 2025 से साल के आखिरी महीने की शुरुआत हो चुकी है जो अपने साथ कई बड़े बदलाव लेकर आया है। जी हां, आज से देश में कई बड़े नियम बदल गए हैं, जिनका सीधा असर आम जनता की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। इनमें LPG गैस के दाम, पेंशन नियम, बैंकिंग व कार्ड रूल्स, CNG-PNG प्राइस और आधार कार्ड अपडेट जैसे अहम बदलाव शामिल हैं।
इन नए नियमों के लागू होने से न केवल आपका मासिक बजट प्रभावित होगा, बल्कि आर्थिक प्लानिंग और फाइनेंशियल लेनदेन पर भी असर पड़ेगा। आइए जानते हैं आज से लागू हो चुके सभी बदलावों के बारे में विस्तार से...
LPG गैस सिलेंडर के दाम बदले
आज से यानी 1 दिसंबर से LPG गैस की कीमतों में संशोधन किया गया है। बता दें कि 14 किलो घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में ₹10 की कटौती की गई है। वहीं पिछले महीने भी कमर्शियल गैस में ₹5 सस्ता किया गया था। दूसरी ओर घरेलू सिलेंडर के दाम पिछले 8 महीनों से स्थिर हैं।

पेंशन धारकों के लिए लाइफ सर्टिफिकेट अनिवार्य
पेंशन पाने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर थी। ऐसे में यदि किसी पेंशनर ने समय पर लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं किया है, तो जनवरी 2026 से उनकी पेंशन रोक दी जाएगी। इसलिए जिन्होंने जमा नहीं किया है, जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करें। अगर आप चाहते हैं कि आपकी पेंशन न रुके तो इस बात का ध्यान रखें।
CNG और PNG के रेट में संशोधन
आज LPG के साथ CNG और PNG के दाम भी अपडेट किए गए हैं। साथ ही ATF (Aviation Turbine Fuel), जिसका उपयोग हवाई जहाज में ईंधन के रूप में होता है, की कीमत 864.81 डॉलर प्रति लीटर हो गई है। अब इसका असर किराए पर पड़ता है या नहीं उस बारे में अभी कोई अपडेट नहीं आया है।
दिसंबर में 18 दिन बैंक बंद रहेंगे
अब ये जान लेते हैं कि दिसंबर में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे। RBI के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार दिसंबर 2025 में रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार तथा त्योहारों के कारण कुल मिलाकर लगभग 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसी वजह से ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि बैंकिंग से जुड़े जरूरी काम छुट्टियों की सूची देखकर ही प्लान करें, ताकि कोई जरूरी काम बीच में न अटक जाए।
कार्ड और ऑनलाइन बैंकिंग रूल्स में बदलाव
1 दिसंबर से कई बैंकों और वित्तीय संस्थानों ने डिजिटल और कार्ड भुगतान से जुड़े नियम अपडेट किए हैं। इनमें शामिल हैं- UPI ट्रांजैक्शन लिमिट में बदलाव, नेट बैंकिंग के नए सिक्योरिटी फीचर्स, ATM लेनदेन पर चार्ज में संशोधन, क्रेडिट / डेबिट कार्ड की फीस एवं सीमा में परिवर्तन और फॉरेक्स कार्ड के नियमों में बदलाव। बता दें कि इन बदलावों का प्रभाव लेनदेन करने की सुविधा और चार्ज पर पड़ेगा, इसलिए बैंक की ओर से जारी निर्देशों पर नजर रखना जरूरी है।
आधार कार्ड का नया डिजाइन लागू
UIDAI ने 1 दिसंबर से आधार कार्ड का डिजाइन बदल दिया है अब नए आधार कार्ड में सिर्फ फोटो और QR कोड दिखाई देगा। नाम, पता और 12 अंकों का आधार नंबर जैसी निजी जानकारी कार्ड पर नहीं दिखाई जाएगी। इससे गोपनीयता और सुरक्षा बढ़ेगी।



Click it and Unblock the Notifications
