Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
Arvind Kejriwal Net Worth : शराब घोटाले में गिरफ्तार अरविंद केजरीवाल के पास कितनी हैं धन-दौलत?
Delhi CM Arvind Kejriwal Arrest: ED ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले में मनी लॉड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है। अगर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की संपत्ति की बात करें तो इनकी कुल नेटवर्थ 3.44 करोड़ रुपए आंकी गई हैं।
इसके अलावा मुख्यमंत्री के तौर पर उन्हें कई तरह के सुविधाएं भी मिलती हैं। इनमें कार, बंगला, ट्रेवल अलाउंस और सिक्योरिटी जैसी सुविधाएं शामिल है। इसके अलावा इन्हें 4 लाख रुपए की सैलेरी मिलती हैं। आइए जानते हैं कितनी धन संपदा के मालिक हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल?

इतना हैं सोना-चांदी
साल 2020 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी के पास 32 लाख रुपये का 320 ग्राम सोना और 40 रुपए की एक किलो चांदी हैं। (हालांकि अब सोने-चांदी के भाव बढ़ चुके हैं। )
नहीं है कोई कर्ज
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास सिर्फ 12 हजार और पत्नी के पास 9 हजार रुपये कैश है। परिवार के 6 बैंक अकाउंट हैं। 33.29 लाख रुपये का बैंक बैलेंस हैं। केजरीवाल पर किसी तरह का कोई कर्ज नहीं है। इनकी पत्नी के पास म्यूचुअल फंड में 15.31 लाख रुपये निवेश किए हुए हैं। इसके अलावा पीपीएफ अकाउंट में 13 लाख रुपए जमा हैं।
हरियाणा में हैं घर-प्रोपर्टी
अरविंद केजरीवाल के पास हरियाणा के गुरुग्राम में पत्नी के नाम पर एक आलीशान घर है, जिसे उन्होंने साल 2010 में खरीदा था, साल 2020 में इसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपए बताई गई थी। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल के नाम पर गाजियाबाद और हरियाणा में नॉन एग्रीकल्चर लैंड है, जिसकी कीमत 2020 में 1.77 करोड़ रुपए है।
कार
आपको जानकर हैरानी होगी कि अरविंद केजरीवाल के नाम पर कोई कार या गाड़ी नहीं है। वहीं, पत्नी के नाम पर 6.20 लाख रुपये की मारुति बलेनो है।
एजुकेशन
अगर बात करें केजरीवाल की एजुकेशन की तो बता दें कि 51 साल के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साल 1989 में IIT खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग से B.Tech की पढ़ाई की हैं।



Click it and Unblock the Notifications