Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Delhi Goa इंडिगो फ्लाइट से पहले भी हुए हैं ऐसे हादसे, कभी इंजन में लगी आग, कभी लैंडिंग गियर हुआ फेल
Delhi Goa Indigo Flight: Delhi-Goa इंडिगो फ्लाइट हादसा हाल ही में खबरों में बना हुआ है। फ्लाइट का इंजन अचानक से फेल हो गया जिसकी वजह से वो करीब 17 मिनट तक आसमान में ही लटका रहा। फ्लाइट में 173 पैसेंजर थे जो दिल्ली से गोवा जा रहे थे। हालांकि अच्छी बात ये रही कि एक बड़ा हादसा होने से बच गया और सभी यात्रियों की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई। लेकिन ये पहला मौका नहीं है जब इस रूट पर या इंडिगो एयरलाइंस से जुड़ा ऐसा कोई अनुभव सामने आया हो।
इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जब या तो तकनीकी खराबी की वजह से फ्लाइट को वापस लौटना पड़ा या फिर घंटों तक यात्री हवा में फंसे रहे। इनमें से एक घटना तो इतनी चौंकाने वाली थी कि एक फ्लाइट ढाई घंटे तक आसमान में मंडराती रही, जबकि यात्री डर और घबराहट में थे।
1. मार्च 2023 - टेक्निकल फॉल्ट के कारण फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
ऐसा पहली बार नहीं है जब फ्लाइट में तकनीकी दिक्कत की वजह से उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करवाई हो। इससे पहले भी दिल्ली से गोवा जा रही एक इंडिगो फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण जयपुर डायवर्ट करना पड़ा। उस वक्त फ्लाइट में 180 से अधिक यात्री थे, जिन्हें बिना किसी सूचना के रास्ता बदलना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि इंजन से अजीब आवाजें आ रही थीं। ये बात मार्च 2023 की है।
2. अक्टूबर 2024 जब हवा में 2.5 घंटे तक लटका रहा प्लेन
एक और मामला सामने आया था जब एयर इंडिया की फ्लाइट जो तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली की ओर जा रही थी का लैंडिंग गियर से जुड़ा हाइड्रोलिक सिस्टम फेल हो गया। इस फ्लाइट में 140 यात्री थे जिनकी सांसें अटक गई उनके लगेज बॉक्स खुल गए। जी हां, प्लेन करीब ढाई घंटे तक हवा में ही लटका रहा और फिर उसकी इमरजेंसी लैंडिग करवाई।

सितंबर 2019- विमान के इंजन में लग गई थी आग
एक और हादसा इंडिगो विमान में सितंबर 2019 में हुआ था जब गोवा से दिल्ली की ओर आ रहे विमान के इंजन में अचानक आग लग गई। इस फ्लाइट में 180 यात्री बैठे थे जिनकी विमान के इंजन में आग लगने की बात सुनकर ही सांसें अटक गई थीं। हालांकि जैसे ही पायलट को इसकी जानकारी हुई तो उसने समझदारी का परिचय देते हुए गोवा एयरपोर्ट पर लौटकर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई।
यात्रियों को क्या करना चाहिए?
हमेशा बोर्डिंग से पहले फ्लाइट की स्थिति की जानकारी रखें।
ट्रैवल इंश्योरेंस करवाना एक स्मार्ट विकल्प है।
किसी भी अप्रत्याशित घटना के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें।
अगर कोई तकनीकी खराबी हो तो कस्टमर केयर से तुरंत संपर्क करें।



Click it and Unblock the Notifications
