Latest Updates
-
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना
दिल्ली हाईकोर्ट में बम की धमकी से मची दहशत, जानें विस्फोट के वक्त कैसे करें बचाव?
Delhi High Court Bomb Threat: दिल्ली में बीते कुछ समय से डर का माहौल है। पहले स्कूलों में बम की धमकी मिल रही थी अब दिल्ली हाई कोर्ट में बम की धमकी मिली है। इस धमकी से कोर्ट परिसर और आसपास अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा बल तुरंत अलर्ट हो गए और इलाके को घेरकर चेकिंग शुरू कर दी गई। इसके चलते कोर्ट की कार्यवाही भी अस्थायी रूप से स्थगित करनी पड़ी और कोर्ट को खाली करवाया गया है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच मामले की गहराई से जांच कर रहा है।
करीब 11 बजे एक धमकी भरा ई-मेल आया जिसमें बदमाशों ने साफ-साफ लिखा था कि 2 बजे तक कोर्ट खाली करवा दी जाए। पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश में है कि ये धमकी भरा ई-मेल कहां से आया और किसने भेजा। अभी पुलिस आईपी एड्रेस की मदद से आरोपी को पकड़ने की कोशिश में लगी हुई है। इसी बीच सवाल ये उठता है कि अगर कभी बम विस्फोट हो जाए तो उस समय बचाव के लिए क्या करना चाहिए। आइए फिर जान लेते हैं कि अगर कभी ऐसी घटना घट जाए तो उस कंडिशन में क्या करना चाहिए?
धमाके या बम की स्थिति में क्या करें?
1. पैनिक न करें और सुरक्षित स्थान खोजें
यदि आप कभी भी वास्तविक धमाके या विस्फोट का सामना करें, तो घबराने की बजाय तुरंत किसी मजबूत और सुरक्षित स्थान पर जाएं। खुले क्षेत्र में रहें और भीड़ से दूरी बनाएं।

2. हवा और धुएं से बचें
जब विस्फोट होता है तो उसके बाद हर तरफ बम का धुंआ और मलबा फैल जाता है। ऐसे में अपने आपको उस गंदे धुंए से बचाने के लिए अपने नाक और मुंह पर कपड़ा बांध लें। इसके साथ ही जमीन पर झुककर चलें और किसी बड़ी इमारत के आसपास न खड़े हों।
3. आपातकालीन नंबर कॉल करें
सबसे पहले तो अपने आपको बचाने की कोशिश करें और फिर आपातकालीन नंबर पर मदद के लिए फोन करें। इसके साथ ही मेडिकल इमरजेंसी नंबर मिला मदद के लिए बुलाएं ताकी आपके साथ-साथ अन्य लोगों की भी मदद हो सके।
4. घर की बिजली न जलाएं
अगर विस्फोट आपके घर के पास हुआ है तो अपने घर की लाइट का इस्तेमाल न करें। अगर जली है तो उसे बंद न करें और बंद है जो ऑन न करें। साथ ही अपने घर की खिड़की और दरवाजों को किसी कपड़े और टेप से सील कर दें।
5. फर्स्ट-ऐड दें
घायल व्यक्ति को हिलाने से पहले अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें। छोटे जख्मों के लिए बैंडेज का इस्तेमाल करें और गंभीर स्थिति में तुरंत अस्पताल पहुंचें।
ये है सुरक्षा एजेंसियों की गाइडलाइन
भीड़ वाले इलाकों में हमेशा सुरक्षा निकास मार्ग का ध्यान रखें।
अजनबियों या संदिग्ध वस्तुओं से दूरी बनाए रखें।
किसी भी संदिग्ध पैकेज या बैग को छूने या खोलने की कोशिश न करें।
सुरक्षा कैमरा और अलर्ट सिस्टम का महत्व समझें।
बम विस्फोट में मददगार हेल्पलाइन नंबर व ई-मेल आईडी
पुलिस हेल्पलाइन (24×7): 100
फायर ब्रिगेड: 101
एम्बुलेंस / मेडिकल इमरजेंसी: 102
सिविल हेल्पलाइन (Delhi Govt): 1031
दिल्ली हाईकोर्ट संपर्क:
Delhi High Court Main Switchboard: +91-11-2338 1201 / 2338 1202
Email (Registrar General): [email protected]
Security Office: [email protected]
अन्य आपात सुरक्षा ईमेल / शिकायत:
Delhi Police Cyber Cell: [email protected]
Bomb / Suspicious Object Reporting: [email protected]



Click it and Unblock the Notifications
