Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
दिल्ली में लग रहा Mango Festival, जहां सिर्फ ₹ 100 में मिलेगा 'अनलिमिटेड आम' खाने का मौका, नोट कर लें डेट
Delhi Mango Festival 2026: गर्मियों का मौसम हो और रसीले आमों की बात न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता! अगर आप भी आम खाने के शौकीन हैं और दिल्ली-NCR में रहते हैं, तो आपके लिए एक बेहद शानदार खुशखबरी है। हर साल की तरह इस बार भी दिल्ली का सबसे मशहूर और पसंदीदा मैंगो फेस्टिवल (Mango Festival) दस्तक दे रहा है। इस साल का यह फेस्टिवल बेहद खास होने वाला है, क्योंकि यहां आपको देश के कोने-कोने से आई आमों की एक-दो नहीं, बल्कि 400 से ज्यादा वैरायटीज देखने और चखने को मिलेंगी। इस बार मैंगो फेस्टिवल की खास बात ये है कि आप यहां पर सिर्फ 100 रुपये में अनलिमिटेड आम का स्वाद चख सकते हैं। तो चलिए, बिना देर किए जानते हैं कि इस बार का मैंगो फेस्टिवल कब, कहां और क्यों आपके लिए बेहद खास होने वाला है।

कब और कहां आयोजित होगा मैंगो फेस्टिवल?
दिल्ली का यह 35वां मैंगो फेस्टिवल 3 जुलाई से 5 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें दूर-दूर से आ रहे लोग शामिल होंगे। जान लें कि ये मैंगो फेस्टिवल दिल्ली हाट, जनकपुरी (Delhi Haat, Janakpuri) में लगेगा जिसका समय होगा दोपहर 12:00 बजे से रात 9:00 बजे तक। अगर आप भी आम खाने के शौकीन हैं तो आपके लिए ये सुनहरा मौका है जिसे गवाना नहीं चाहिए। इस फेस्टिवल में देश के कोने-कोने से आए 400 से ज्यादा मैंगो का टेस्ट चखने को मिलेगा जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा।
मात्र ₹100 में 'अनलिमिटेड मैंगो टेस्टिंग' का मजा
हमने ये तो जान लिया है कि मैंगो फेस्टिवल कब से और कहां लग रहा है? लेकिन इस मेले में सबसे बड़ा और मुख्य आकर्षण है अनलिमिटेड मैंगो टेस्टिंग। मैंगो लवर्स के लिए यह किसी जन्नत से कम नहीं है। आप सिर्फ ₹100 की टिकट लेकर दशहरी, लंगड़ा, चौसा और अल्फांसो जैसी मशहूर किस्मों के साथ-साथ कई अनोखी वैरायटीज के आमों का स्वाद चख सकते हैं। आप ही बताएं है न ये अच्छी खबर आपके लिए।

आम से बनी खास चीजें भी आपको मिलेगी
आम की अलग-अलग वैराइटी की बात तो हमने कर ली अब ये भी जान लें कि आम के अलावा आपको आम से बने अलग-अलग खाद्य पदार्थ जैसे, आम पापड़, मैंगो कैंडी, आम का अचार, आम का मुरब्बा, आम का शरबत और आम की चटनी आदि भी मिलेंगे। जिन्हें आप टेस्ट करने के बाद खरीद भी सकते हैं।
जानें और क्या होगा खास
मैंगो फेस्टिवल में बच्चों के लिए स्पेशल किड्स जोन के अलावा सेल्फी पॉइंट्स होंगे। ऐसे में आपके बच्चों के लिए भी फुल एंटरटेमेंट होगा ताकि आप इस मेले में बिना फिक्र के आम की अलग-अलग वैराइटी का स्वाद चख सकें। आप सेल्फी पॉइंट्स पर इन यादों को कैमरे में भी कैद कर सकते हैं।
आम खाने के साथ जीत सकते हैं ईनाम भी, जानें कैसे?
अगर आप मैंगो लवर्स हैं तो इस मैंगो फेस्टिवल में आप आम खाने के साथ-साथ ईनाम भी जीत सकते हैं। जी हैं यहां आयोजित होने वाली मैंगो ईटिंग प्रतियोगिता में आप हिस्सा ले सकते हैं और सबसे ज्यादा आम खाकर विनर बन आकर्षक ईनाम जीत सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
