Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Delhi Metro Viral Video: मेट्रो में बाल नोचती और थप्पड़-घूंसे बरसाती महिलाएं, वायरल वीडियो देख दंग रह गए लोग
Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है जिसमें दो महिलाएं आपस में बुरी तरह से लड़ती नजर आ रही हैं। दोनों महिलाओं को एक-दूसरे के बाल नोचते और थप्पड़-घूंसे बरसाते हुए देखा जा सकता है। यह हंगामा यात्रा करने वालों के लिए डरावना अनुभव बन गया।
लोग वहां खड़े तमाशा देख रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं। अब ये विवादित विडियो चर्चा का विषय बन गया है और मेट्रो की सिक्योरिटी पर भी सवाल उठा रहा है।

बाल नोचती और थपप्ड़ बरसाती दिखीं लड़कियां
रविवार के दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दो लड़कियों का एक विडियो तेजी से वायरल हो गया है। इस वीडियो में दो लड़िकायां एक दूसरे से लड़ती नजर आ रही हैं। हालांकि, गाली-गलौज वाली लड़ाई होना तो आम बात है लेकिन मारापीटी वाली लड़ाई का जो वीडियो सामने आया है वो सभी को हैरान कर रहा है। दोनों महिलाएं एक-दूसरे के बाल नोचती और लात-घूसे बरसाती नजर आ रही हैं।
इससे पहले भी आते रहे हैं ऐसे वीडियो
ऐसा पहली बार नहीं है कि दिल्ली मेट्रो से कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हो। इससे पहले भी इसी तरह के कई सारे लड़ाई-झगड़े के वीडियो आए हैं। यहां तक कि अश्लील वीडियो भी सामने आए हैं जिन्हें देख कई बार तो शर्म आ जाए। हालांकि दिल्ली मेट्रो की पुलिस ने हर संभव कदम उठाते हुए इस तरह की हरकतों पर लगाम कसने की कोशिश की है।
लोगों के आए मजेदार कमेंट्स
सोशल मीडिया पर 2 महिलाओं की लड़ाई का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें उनकी लड़ाई को देख ऐसा लग रहा है जैसे कोई कुश्ती का अखाड़ा हो। आपस में गुत्थम-गुत्थी करती महिलाएं किसी के रोकने से भी नहीं रुक रही हैं। अब सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देख लोगों के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। एक न लिखा- ये क्यों लड़ रही हैं सीट तो सब खाली हैं। दूसरे ने लिखा- प्रिय मित्रों, यदि आप इस प्रकार की गतिविधि देखें तो कृपया हस्तक्षेप न करें, अन्यथा आप जेल में जा सकते हैं और लड़ने वाले दो लोग दोस्त बन जाएंगे। तीसरे ने लिखा- कथित तौर पर सीट को लेकर हुई तीखी झड़प में फंसी दो महिलाओं ने हमें याद दिलाया कि असली संघर्ष सिर्फ यातायात का नहीं है, बल्कि सार्वजनिक परिवहन में जगह, सम्मान और धैर्य का है। इसी तरह के और भी कई कमेंट सामने आए हैं।



Click it and Unblock the Notifications
