Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Aaj Ka Mausam: Delhi-NCR में पारा 45 के पार... IMD का येलो अलर्ट जारी, जानें कब मिलेगी राहत
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों गर्मी इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि मानो आसमान से आग बरस रही हो। पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। दिन में तो सूरज आग बरसा ही रहा है रात में भी गर्मी का सितम बरकरार है और एसी भी काम नहीं कर रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आज भी हीटवेव का कहर जारी रहेगा, हालांकि 48 घंटे बाद मौसम करवट ले सकता है और बादल बरस सकते हैं।
न सिर्फ दिल्ली-एनसीआर बल्कि गर्मी से पूरा उत्तर भारत प्रभावित हो रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी का सितम जारी है। आइए जानते हैं कि मानसून कब देगा दस्तक और मौसम में कब आएगी ठंडक?
आज का मौसम
आज यानी 9 जून 2025 के मौसम की बात करें तो पूरा दिन तेज गर्मी रहेगी और सूरज चमकेगा। गर्मी के साथ उमस भी रहेगी जो लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर देगी। दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से 44 °C तक रहने की संभावना है व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।तापमान को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज का दिन बेहद गर्म व झुलसा देने वाला रहेगा।

कब होगी बारिश?
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 2 से 3 दिन तो बारिश के कोई आसार नहीं दिखाई दे रहे लेकिन 11 से 13 जून के बीच आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। हल्की गरज के साथ बरसात हो सकती है जिससे गर्मी में राहत मिलेगी। अभी तो यूपी और दिल्ली में पारा 2 से 3 डिग्री चढ़ने की संभावना है जिससे लोगों की टेंशन बढ़ गई है। तपिश भरी गर्मी की वजह से मौसम विभाग ने 2 से 3 दिन के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि आने वाले दिनों में मौसम बहुत ही खतरनाक गर्म रहेगा, खासकर दोपहर 2-4 बजे के बीच।

गर्मी से कैसे बचें?
बेशक मौसम तो अपने अनुसार ही चलेगा लेकिन लोग कुछ सावधानियां बरतकर अपने आपको गर्मी के कहर से बचा सकते हैं। इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है बॉडी को हाइड्रेट रखना। ऐसे में खूब पानी, जूस, सूप आदि पिएं। हल्के ढीले और सूती कपड़े पहनें। सुबह 10 बजे और दोपहर के 2-4 बजे बाहर निकलने से बचें। बुजुर्ग और छोटे बच्चे इस बात का विशेष ख्याल रखें। यदि बाहर निकलें तो छाता/टोपी, सनस्क्रीन जरूर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications