Latest Updates
-
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में कब होगी मानसून की एंट्री? IMD का बारिश को लेकर ताजा अपडेट
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में बीते दिन आसमान में बादल छाए रहे जिससे तपती गर्मी से कुछ राहत मिली है। मगर जैसे ही चिलचिलाती धूप खिलेगी तो गर्मी फिर से चरम पर होगी। हालांकि आज भी बादल छाए रहने की उम्मीद है जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। वहीं लोगों को दिल्ली-एनसीआर में मानसून का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि भारत के अलग-अलग राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। वहीं दिल्ली-एनसीआर से अभी मानसून कुछ दूरी पर है। IMD ने भी मौसम को लेकर ताजा अपडेट दिया है। आइए जान लेते हैं कि आज कैसा रहने वाला है मौसम व मानसून की कब होगी एंट्री?
कैसा रहेगा आज का मौसम
बीते दिन आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही जिससे मौसम उतना गर्म नहीं था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं आज के मौसम की बात करें तो आज दिल्ली-एनसीआर में आज भी आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर के लोगों को आज गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

हो सकती है बारिश?
मौसम विभाग के अनुसार, आज बारिश होने की भी संभावना है। आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम में नमी 63 प्रतिशत होने की संभावना है और हवा की गति 8 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। बता दें कि बारिश होने की संभावना तो है लेकिन कुछ देर ही बारिश होगी।
दिल्ली-एनसीआर में मानसून कब देगा दस्तक?
अब बात जान लेते हैं कि दिल्ली-एनसीआर में मौसम कब दस्तक देने वाला है। IMD की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में मानसून जून के लास्ट वीक में दस्तक दे सकता है। उम्मीद है कि इस बार मानसून 3 से 4 दिन पहले आ सकता है। ये दिल्लीवासियों के लिए एक अच्छी खबर है, क्योंकि वो अब गर्मी से त्रस्त हो चुके हैं।

इस बार सामान्य से ज्यादा होगी बारिश
IMD की रिपोर्ट के अनुसार इस बार बारिश बीते साल से ज्यादा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि इस बार सामान्य से ज्यादा यानी 106% हो सकती है। हालांकि पिछले साल बारिश इतनी ज्यादा नहीं हुई थी, क्योंकि इसका असर कृषि पर भी पड़ा।



Click it and Unblock the Notifications











