Latest Updates
-
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में गरजेगी बिजली... चलेगी तेज हवाएं, बरसेंगे मेघ, जानिए आपके शहर में कब आएगा मानसून
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर और देश के कई हिस्सों में मानसून एक्टिव हो गया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान और बिहार में भी बारिश हो रही है जिससे मौसम खुशनुमा हो गया है। बीते दिन झमाझम बारिश ने मौसम इतना खुशनुमा बना दिया कि दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिल गई। दो दिन पहले तक चिलचिलाती गर्मी ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल किया हुआ था।
मगर अब बारिश के बाद से मौसम का मिजाज बदल गया है। तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। बीते दिन दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में जमकर मेघ बरसे, जिससे जल भराव की समस्या का भी सामना करना पड़ा। आइए जान लेते हैं आज का मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा आज का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम खुशनुमा रहने वाला है। आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली चमकेगी। हवाओं का रुख भी काफी तेज होगा और पूरा दिन बारिश होने की संभावना है। दिल्ली के साथ-साथ उसके बगल में स्थित एनसीआर में भी बारिश होने का अंदेशा है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री होने की संभावना है।
मानसून ने दे दी है दस्तक
मानसून का सभी को इंतजार था क्योंकि गर्मी ने हालत खराब कर दी थी। अब लोगों का इंतजार खत्म हुआ और मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी से लेकर अरब सागर तक मानसून ने हलचल मचा दी है। मौसमी दशाओं में बदलाव आने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून के और मजबूत होकर आगे बढ़ने का अंदेशा है। अब देश के सभी राज्यों में मानसून की एंट्री लगभग होने वाली है और कई जगहों पर हो चुकी है।
कहां-कहां होगी बारिश
मौसम विभाग IMD के अनुसार, दिल्ली के अलावा बिहार उत्तर प्रदेश में भी मानसून की आहट हो चुकी है और बारिश आने का सिलसिला जारी हो गया है। कई जगहों पर बीते दिन झमाझम बारिश हुई और आज भी बारिश होने के पूरे-पूरे आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे कूल-कूल मौसम रहने की बात कही है।
उत्तर प्रदेश में कब आएगा मानसून
IMD की मानें तो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रास्ते मानसून अगले 48 घंटों में एंट्री कर सकता है। आने वाले अगले 2-3 दिनों में बिजली की गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। संत रविदास नगर, सोनभद्र, आजमगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी, और मऊ जिले में मौसम विभाग ने बादल गरजने व बिजली चमकने का ऑरेंज अलर्ट जारी है।



Click it and Unblock the Notifications