Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
70 की रफ्तार से चलेगी आंधी, होगी ओलावृष्टि! मौसम विभाग ने Delhi-NCR में जारी किया Red Alert
Delhi NCR weather Red Alert: दिल्ली-एनसीआर के निवासियों को पिछले कुछ दिनों से जारी उमस और चिलचिलाती गर्मी से आखिरकार थोड़ी राहत मिली है। गुरुवार यानी आज दोपहर को दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में हुई तेज बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, यह राहत अपने साथ बड़ी चेतावनी भी लेकर आई है। मौसम विभाग (IMD) ने बदलते मौसम के खतरनाक तेवरों को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है, जिसमें 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं और तूफान और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने निवासियों को सतर्क रहने और आपदा प्रबंधन के दिशानिर्देशों का पालन करने की सख्त सलाह दी है। आइए जान लेते हैं कि ऐसे मौसम में क्या करें और क्या न करें।

आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का खतरा बढ़ा, मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार की दोपहर तेज बारिश और बादलों की गड़गड़ाहट ने लोगों को डरा दिया। बेशक मौसम का मिजाज बदला और वो सुहाना हो गया हो, लेकिन आने वाले कुछ घंटे दिल्ली-एनसीआर के लिए बेहद संवेदनशील हो सकते हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियां लोगों के डर को बढ़ा रही है। नीचे बताया गया है कि मौसम विभाग ने क्या चेतावनी दी है-
70 किमी/घंटे की रफ्तार से तूफान
आईएमडी (IMD) के मुताबिक, क्षेत्र में गरज-चमक के साथ भयंकर तूफान आने की संभावना है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जो कमजोर संरचनाओं, पेड़ों और बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचा सकती है।

ओलावृष्टि (Hailstorm) की आशंका
मौसम विभाग ने दिल्ली और एनसीआर के कुछ चुनिंदा इलाकों में ओलावृष्टि होने का अनुमान भी जताया है। अचानक होने वाली इस ओला बारिश से सड़कों पर विजिबिलिटी कम हो सकती है और फसलों व वाहनों को नुकसान पहुंच सकता है।
उमस से तात्कालिक राहत
बारिश और तेज हवाओं के कारण पिछले कई दिनों से जारी चिपचिपी गर्मी और भारी उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली है। तापमान में आई इस गिरावट से मौसम फिलहाल ठंडा हो गया है।
बिगड़ते मौसम को देख प्रशासन हुआ मुस्तैद
संभावित खतरे को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। आम जनता की सुरक्षा के लिए विशेष दिशानिर्देश जारी किए गए हैं, जिनका पालन करना बेहद जरूरी है:
घरों के अंदर रहें: जब तक बहुत जरूरी न हो, तूफान और तेज हवाओं के दौरान घरों से बाहर निकलने से बचें।
पेड़ों और साइनबोर्ड्स से दूर रहें: अपनी गाड़ियां किसी पेड़, होर्डिंग या बिजली के खंभों के नीचे पार्क न करें, क्योंकि तेज हवाओं के कारण इनके गिरने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है।
बिजली के उपकरणों से दूरी: कड़कती बिजली और तूफान के दौरान घर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अनप्लग कर दें और खिड़की-दरवाजों से दूर सुरक्षित स्थान पर बैठें।
यातायात में सावधानी: यदि आप वाहन चला रहे हैं, तो ओलावृष्टि या तेज आंधी शुरू होने पर गाड़ी को सड़क के किनारे सुरक्षित जगह पर रोक लें।



Click it and Unblock the Notifications
