Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Atishi Net Worth: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी के पास है कितनी संपति, यहां जानें नेटवर्थ
Delhi New CM Atishi : आप की नेता आतिशी मार्लेना को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। ने लोगों को बधाई देने से मना किया है। आतिशी ने कहा कि आज मैं बहुत दुखी हूं, क्योंकि अरविंद केजरीवाल को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा। अब वह देशभर में सुर्खियां में आ गई है।
अब हर कोई जानना चाहती है कि आखिर आतिशी कौन हैं? वे कितनी पढ़ी लिखी हैं और उनका फैमिली बैकग्राउंड क्या है और उनके पास कितनी संपत्ति हैं।

कितनी पढ़ी लिखी हैं आतिशी
आतिशी का जन्म दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर विजय कुमार सिंह और तृप्ता वाही के घर हुआ था। आतिशी ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल (Springdale School) से हुई थी। इसके बाद उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज से पढ़ाई की। डीयू से पढ़ाई करने के बाद रोड्स स्कॉलशिप हासिल कर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी लंदन से मास्टर्स किया।
कितनी संपत्ति की मालकिन हैं आतिशी?
आतिशी एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति की मालकिन हैं। 2020 में चुनावी हलफनामे में आतिशी द्वारा बताया गया था कि उनके पास एक करोड़ से अधिक की संपत्ति हैं। साथ ही हलफनामे में बताया गया था कि उन पर किसी तरह की कोई देनदारी नहीं है।
आतिशी के नाम नहीं है घर और गाड़ी
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के नाम पर ना कोई गाड़ी है और ना ही बंगला। अपनी संपत्ति के ऐलान में आतिशी मार्लेना ने 5 लाख रुपये की हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी का भी खुलासा किया है। उनके पति के पास करीब 13 लाख रुपये का पीपीएफ अकाउंट, साढ़े चार लाख रुपये की पोस्टल एफडी और 27 हजार रुपये की सेविंग है आतिशी मार्लेना के पति के नाम पर बैंक में एक खाता है, जिसमें 8 लाख रुपये जमा हैं। साथ ही उनके पास करीब 54 लाख रुपये की एफडी भी है।
2018-2019 में कितनी थी आतिशी की संपत्ति
हलफनामे में दिखाया गया था कि आतिशी मार्लेना के पास 2018-2019 में पांच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति है, जबकि उनके पति के पास करीब पौने चार लाख की संपत्ति है। उस समय आतिशी के पति के बैंक अकाउंट में करीब आठ लाख रुपये जमा थे। साथ ही उनके नाम से बैंक में 54 लाख रुपये की एफडी (FD) भी थी।



Click it and Unblock the Notifications