Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Delhi Blast के बाद आज खुलेंगे School-Office या रहेंगे बंद? CM ने दिया बड़ा अपडेट
Delhi Red Fort Blast Will Schools and Offices Remain Open: बीते दिन यानी 10 नवंबर को दिल्ली में लाल किला के सामने हुए ब्लास्ट ने पूरी दिल्ली को दहला दिया है। अब दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सोमवार शाम लाल किला इलाके के पास हुए धमाके ने लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया। धमाका इतना तेज था कि आसपास की खिड़कियां तक हिल गईं। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और वहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।
धमाके के बाद पूरे शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था, जिसके बाद लोगों के मन में सवाल था कि क्या मंगलवार को स्कूल और ऑफिस खुले रहेंगे या बंद रहेंगे। इस पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा अपडेट दिया है।

क्या आज दिल्ली में स्कूल-ऑफिस खुलेंगे या बंद रहेंगे?
दिल्ली में हुए ब्लास्ट ने लोगों के मन में डर पैदा कर दिया है। लोग दहशत में हैं, वहीं दिल्ली समेत मुंबई और कोलकाता में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। इसके बाद लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या आज स्कूल-कॉलेज और ऑफिस खुलेंगे या बंद रहेंगे? इसी बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपडेट देते हुए कहा कि फिलहाल सभी स्कूल-कॉलेज और ऑफिस यथावत खुले रहेंगे। हालांकि चप्पे-चप्पे पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी।
सीएम ने की खास अपील
सीएम रेखा गुप्ता ने इस हादसे पर दुख जताया और सहानुभूति प्रकट करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट किया, 'इस दुखद दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। दिल्ली पुलिस, एनएसजी, एनआईए और एफएसएल की टीमें मिलकर पूरे मामले की गहन जांच कर रही हैं। मैं सभी दिल्लीवासियों से अपील करती हूँ कि वे अफवाहों से बचें और शांति बनाए रखें।



Click it and Unblock the Notifications
