Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान
कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए बजट फ्रेंडली हैं ये मार्केट्स, कम दामों में मिलेंगे ट्रेंडी आउटफिट्स
दिल्ली न सिर्फ घूमने के लिए बल्कि कुछ मशहूर मार्केट्स के लिए भी काफी मशहूर है। कॉलेज जाने वाली लड़कियां हो या फिर नए रिश्ते में बंधने जा रही कोई दुल्हन के जरूरत के सभी सामान आपको इन मार्केट्स में आसानी से मिल जाएंगे। ऐसे में अगर आप दिल्ली में ही रहती हैं या फिर घूमने और शॉपिंग के लिए दिल्ली आने का प्लेन बना रही हैं तो आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको दिल्ली की कुछ मशहूर मार्केट्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे आप अपनी लिस्ट में शामिल कर सकती हैं और एक बार इन मार्केट्स में शॉपिंग करने या घूमने जरूर जाएं।

दिल्ली की मशहूर शॉपिंग मार्केट्स
1. जनपथ मार्केट
जनपथ मार्केट जिसे तिब्बती मार्केट के नाम से भी जाना जाता है, दिल्ली के केंद्र कनॉट प्लेस में है। इस मार्केट में सड़क के पार दुकानों की लाइनें लगी हुई है। यह मार्केट अपने कपड़ों और जूते के लिए मशहूर है। आर्टिफिशियल ज्वेलरी यहां की खास वैरायटी है और इसकी सबसे ज्यादा मांग भी है। अगर आप मोल-भाव करने में माहिर हैं, तो यह आपके शॉपिंग करने के लिए बिल्कुल सही जगह है।
2. चांदनी चौक
चांदनी चौक दिल्ली की सबसे मशहूर और पुरानी मार्केट्स में से एक है। ये मार्केट हर तरह की शॉपिंग के लिए मशहूर है। किताबों से लेकर शादी के लहंगे तक, अलग-अलग तरह की खरीदारी का सामान आपको इस मार्केट में बहुत ही आसानी से मिल जाएगा। चांदनी चौक के शॉपिंग हब में नई सड़क, दरीबा कलां, चावड़ी बाजार, भागीरथी पैलेस, कटरा नील, मोती बाजार और बहुत कुछ हैं।
3. सरोजिनी नगर मार्केट
साउथ दिल्ली में स्थित, सरोजिनी नगर मार्केट अपने ट्रेंडी और किफायती कपड़ों, जूतों, बैग और एक्सेसरीज़ के लिए जानी जाती है दिल्ली से बाहर की महिलाएं और लड़कियां इस मार्केट में शॉपिंग करने आती हैं। दूसरे राज्यों में रहने वाली लड़कियां तो एक बार इस मार्केट में आकर शॉपिंग करने का सपना देखती हैं। आपको यहां कम दाम पर ट्रेंडी आउटफिट्स, ड्रेसेज हर तरह के कपड़े आसानी से मिल जाएंगे।
4. लाजपत नगर मार्केट
ये मार्केट भी साउथ दिल्ली के लाजपत नगर में स्थित है, जो अपने बजट-फ्रेंडली एथनिक आउटफिट्स, जैसे साड़ी, सूट और एक्सेसरीज़ के लिए मशहूर है। आप यहां किफायती दामों पर जूते, सैंडल और बैग भी खरीद सकते हैं।
5. करोल बाग मार्केट
करोल बाग दिल्ली का एक बहुत ही मशहूर शॉपिंग हब है। इस मार्केट में बजट-फ्रेंडली दुकानें और ब्रांड आउटलेट्स का मिश्रण है। यहां, आप सही कीमतों पर कई तरह के कपड़े, जूते, मेकअप का सामन और इलेक्ट्रॉनिक गेजेक्ट्स भी खरीद सकते हैं।
6. कमला नगर मार्केट
दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस के पास मौजूद यह कमला नगर मार्केट कॉलेज के छात्रों के लिए उनका फेवरेट शॉपिंग प्लेस है। यह बजट के अंदर आपको कम दामों पर कपड़े, जूते और ट्रेंडी स्ट्रीटवियर मिल जाएंगे।
7. शंकर मार्केट
कनॉट प्लेस के पास स्थित, शंकर मार्केट अपनी थोक और खुदरा दुकानों के लिए जानी जाती है। आप सही कीमतों पर कपड़े, और घर को सजाने के लिए तरह-तरह की चीजें खरीद सकते हैं।
8. तिब्बती बाजार
मजनू का टीला का तिब्बती बाजार खास तिब्बती प्रभाव वाले किफायती कपड़े, और हस्तशिल्प के लिए जाना जाता है। यह फैशनेबल और सस्ती कपड़ों की वस्तुओं के लिए एक लोकप्रिय मार्केट है।



Click it and Unblock the Notifications
