Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Weather News: दिल्ली-NCR के लिए अगले 48 घंटें भारी, चलेंगी तेज हवाएं और आएगा तूफान, ऐसे रहें सेफ
Delhi weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के कई हिस्सों में अगले दो घंटों में बारिश और 60 किमी/घंटा तक की रफ्तार से चलने वाली तेज़ हवाओं की चेतावनी दी है। विभाग ने इस स्थिति को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
ऐसे में लोगों को सतर्क और सावधान रहने की ज़रूरत है। नीचे दिए गए सुझावों को अपनाकर आप खुद और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं।

बारिश और तेज़ हवाओं से बचाव के लिए जरूरी सुरक्षा उपाय
1. बिजली उपकरणों से सावधानी रखें
- बारिश के समय बिजली के उपकरणों को प्लग से निकाल दें।
- खुले तारों या जल-जमाव वाले क्षेत्रों में बिजली के खंभों से दूर रहें।
2. घर पर रहें, जब तक ज़रूरी न हो बाहर न निकलें
- तेज़ हवाओं में पेड़ों या होर्डिंग्स के गिरने का खतरा रहता है।
- यदि बाहर जाना ज़रूरी हो, तो सुरक्षित रास्तों का चयन करें।
3. वाहन सावधानी से चलाएं
- बारिश में फिसलन बढ़ जाती है, इसलिए वाहन धीमी गति से चलाएं।
- जलभराव वाले क्षेत्रों से बचें।
4. खुले स्थानों से बचें
- तेज़ हवाओं के दौरान छतों, बालकनियों, या खुले मैदानों में न जाएं।
- पेड़ों के नीचे खड़े न हों - इनसे टहनियाँ या बिजली गिरने का खतरा हो सकता है।
5. छोटे बच्चों और बुजुर्गों का रखें विशेष ध्यान
- उन्हें घर के अंदर रखें और सुरक्षित जगह पर बैठाएं।
- आपातकालीन दवाओं को हाथ में रखें।
6. मोबाइल और टॉर्च चार्ज रखें
- बिजली गुल होने की स्थिति में मोबाइल और टॉर्च आपकी मदद कर सकते हैं।
7. समाचार और मौसम अपडेट्स पर नज़र रखें
- रेडियो, टीवी या मोबाइल ऐप्स के माध्यम से ताज़ा जानकारी लेते रहें।
- किसी अफवाह पर ध्यान न दें - केवल सरकारी और विश्वसनीय स्रोतों पर भरोसा करें।



Click it and Unblock the Notifications
