Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
How to Find Fake Sliver: धनतेरस में चांदी का सिक्का खरीदते हुए ठगने से बचें, ऐसे करें असली की पहचान
Real vs Fake Silver Jewellery : धनतेरस में अक्सर लोग सोने और चांदी की जेवरात खरीदते हैं। सोने की ऊंची कीमतों को देखते हुए कई लोग इस धनतेरस पर चांदी की जूलरी, सिक्के या बर्तन खरीदेंगे। हालांकि फेस्टिव सीजन में इस बात की फिक्र जरूर रहती है कि हम जहां से भी सिल्वर खरीद रहे हैं वो हमे नकली चांदी का सामान न दे दे।
क्योंकि ऐसे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। आइए आपको बताते है असली और नकली चांदी में पता करने का तरीका। यहां हम असली चांदी की पहचान के लिए कुछ आसान तरीके हैं, जिनसे आप चांदी की शुद्धता को परख सकते हैं।

मैग्नेट टेस्ट
असली चांदी मैग्नेटिक नहीं होती, इसलिए इसे चेक करने के लिए एक छोटा मैग्नेट चांदी के टुकड़े के पास लाएं। अगर यह चुंबक से चिपकता है, तो उसमें अन्य धातुओं की मिलावट हो सकती है।
हॉलमार्क या स्टैंप चेक करें
असली चांदी में आमतौर पर 925, 900 या 800 का स्टैंप होता है, जो शुद्धता को दर्शाता है। "925" का मतलब होता है कि इसमें 92.5% शुद्ध चांदी है।
बर्फ परीक्षण
चांदी अच्छी कंडक्टर होती है और बर्फ को जल्दी पिघलाती है। चांदी के टुकड़े पर एक बर्फ का टुकड़ा रखें; अगर बर्फ तेजी से पिघलती है, तो चांदी असली हो सकती है।
साउंड टेस्ट (ध्वनि परीक्षण)
असली चांदी को टकराने पर एक मधुर और स्पष्ट आवाज निकलती है। हल्के से इसे टेबल पर गिराकर देखें, अगर इसमें बजने की आवाज आती है, तो यह असली चांदी हो सकती है।
एसिड टेस्ट
एक पेशेवर जौहरी नाइट्रिक एसिड का उपयोग करके चांदी की शुद्धता को टेस्ट कर सकता है। अगर एसिड से चांदी हरी हो जाती है, तो उसमें मिलावट हो सकती है।
ब्लीच टेस्ट
ब्लीच टेस्ट भी एक आसान तरीका है जिससे आप चांदी की असलियत को पहचान सकते हैं। असली चांदी पर ब्लीच की बूंद डालने पर वह धूमिल या काले रंग की हो जाती है, क्योंकि चांदी ऑक्सिडाइज होकर रंग बदलती है। वहीं, नकली चांदी पर ब्लीच का असर कम या बिल्कुल नहीं होता। यह ध्यान रखें कि ब्लीच का इस्तेमाल गहने के किसी एक छोटे हिस्से में ही करें ताकि गहने की सतह को ज्यादा नुकसान न हो।
आइस टेस्टिंग
बर्फ के टुकड़े से चांदी की शुद्धता का परीक्षण एक मजेदार और प्रभावी तरीका है। चांदी ऊष्मा की अच्छी संवाहक (conductor) होती है, इसलिए जब आप चांदी के आभूषण पर बर्फ का टुकड़ा रखते हैं, तो यह जल्दी पिघलने लगता है। अगर बर्फ का टुकड़ा अन्य धातुओं की तुलना में तेजी से पिघलता है, तो इसका मतलब है कि चांदी असली है।



Click it and Unblock the Notifications
