Latest Updates
-
IND vs SL: ध्रुव जुरेल का तूफानी शतक, कोलंबो टेस्ट में भारत ने श्रीलंका पर कसा शिकंजा -
Miss Universe India 2026: कौन हैं केजिया लिज मेजो? 19 की उम्र में जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब -
Eid-E-Milad-Un-Nabi 2026: ईद मिलाद-उन-नबी कब है? जानें तारीख, महत्व और कैसे मनाया जाता है ये दिन -
रक्षाबंधन 2026 पर पंचक और चंद्र ग्रहण का साया! राखी बांधना शुभ या अशुभ? जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त -
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
धनतेरस पर सस्ता गोल्ड खरीदने का सुनहरा मौका! जानें कहां मिल रहा ₹37,000 तोला सोना
Dhanteras Gold Price 2025: 18 अक्टूबर 2025, दिन शनिवार यानी आज धनतेरस मनाया जा रहा है। इस दिन सोना-चांदी खरीदने की प्रथा पुरानी है। मगर इस समय गोल्ड रेट 1 लाख 27 हजार 340 रुपये प्रति ग्राम हो गया है। ये 24 कैरेट गोल्ड का रेट है। ऐसे में आम लोगों के लिए तो सोना खरीदना जैसे एक सपने जैसा हो गया है। बीते कुछ महीनों से सोने के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं।
ऐसे में धनतेरस के मौके पर आम लोग सोना खरीदने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। मगर ये धनतेरस आपके लिए खुशियों और सुनहरे अवसरों का पैगाम लेकर आया है। अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं या दिवाली के इस पवित्र अवसर को और खास बनाना चाहते हैं, तो यह मौका बिल्कुल मिस न करें। इस बार बाजार में नए गोल्ड कैरेट ने दस्तक दे दी है।
आप दिवाली के मौके पर सिर्फ 37 हजार रुपये तोला की कीमत पर सोना खरीद सकते हैं। हमें पता है कि आप बहुत एक्साइटेड हो रहे होंगे, तो चलिए फिर आपको बताते हैं कहां से कैसे खरीद सकते हैं इतना सस्ता सोना और इसकी कीमत कम होने के पीछे की वजह क्या है? साथ ही ये भी कि धनतेरस पर सोना-चांदी क्यों खरीदते हैं?

धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं सोना-चांदी?
धनतेरस पर सोना और चांदी खरीदने की परंपरा हिंदू संस्कृति में अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह त्योहार अमृत और स्वास्थ्य के देवता भगवान धन्वंतरि के पृथ्वी पर आगमन के दिन मनाया जाता है और इसे धन, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन सोना और चांदी खरीदने से घर में धन, खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है, साथ ही रोग और बुरी शक्तियों से सुरक्षा भी मिलती है।
कहां और कैसे मिल रहा सस्ता सोना?
दरअसल, सोने के रेट दिन- प्रतिदिन आसमान छू रहे हैं। ऐसे में आम लोगों के लिए सोना खरीदना बहुत मुश्किल हो गया है। अगर आप भी धनतेरस पर सोना खरीदना चाहते हैं तो अब सिर्फ 37 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर आप सोना खरीद सकते हैं। जान लें कि हम जिस गोल्ड की बात कर रहे हैं वो 9 कैरेट का है जिसे आम लोग खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। आप 9 कैरेट गोल्ड को ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं और बड़ी दुकानों पर भी जाकर खरीद सकते हैं।
9 कैरेट गोल्ड की शुद्धता की कैसे करें जांच
अब सवाल ये उठता है कि आखिर 9 कैरेट गोल्ड की शुद्धता की जांच कैसे करें? बता दें कि सरकार ने जुलाई 2025 से बढ़ते सोने के दामों को देखते हुए फैसला किया कि अब 9 कैरेट गोल्ड के गहनों पर भी हॉलमार्क होगा। ऐसे में ये बात तो पक्की है कि अब सस्ता सोना भी मिलेगा वो भी शुद्धता की गारंटी के साथ। कई लोग सोच रहे होंगे कि अब ये पहचानें कैसे कि ये असली है। जान लें कि आपके गहनों पर एक छोटा सा हॉलमार्क होगा। इसकी शुद्धता की जांच के लिए आप BIS केयर ऐप डाउनलोड करें और वहां वेरीफाई HUID का ऑप्शन पर जाकर गहने पर लिखा एचयूआई नंबर डाल दें। आपके सामने पूरी डिटेल खुलकर आ जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications