Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय
Viral Video : महाकुंभ में ‘डिजिटल स्नान’ के नाम पर शख्स ले रहा था 1100 रुपये, पैसे कमाने का तरीका हुआ वायरल
प्रयागराज में महाकुंभ 2025 अपने अंतिम चरण में है, जहां करोड़ों श्रद्धालु गंगा, यमुना और कल्पित सरस्वती के संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। इसी बीच, एक अनोखा वीडियो चर्चा क विषय बना हुआ है। जिसमें एक स्थानीय शख्स 'डिजिटल स्नान' कराने की बात कर रहा है। यह सेवा उन लोगों के लिए है, जो खुद महाकुंभ मेले में नहीं पहुंच सकते लेकिन डिजिटल तरीके से महाकुंभ की सांकेतिक स्नान कर सकते हैं।

क्या है 'डिजिटल स्नान'?
इस सेवा के तहत, श्रद्धालु अपनी तस्वीरें व्हाट्सऐप के जरिए भेजते हैं, जिन्हें वह व्यक्ति संगम के पवित्र जल में डुबोकर स्नान कराता है। इस प्रतीकात्मक स्नान की कीमत प्रति व्यक्ति 1100 रुपये रखी गई है।
इस अनोखे 'स्टार्टअप' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम हैंडल @echo_vibes2 से 19 फरवरी को यह वीडियो पोस्ट किया गया था, जिसमें एक युवती इस व्यवसाय को समझाती नजर आ रही है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक व्यक्ति, जिसने अपना नाम दीपक गोयल बताया, हाथ में कई लोगों की पासपोर्ट साइज फोटो लिए हुए कहता है-
"हाय, मेरा नाम दीपक गोयल है और मैं डिजिटल फोटो स्नान कराता हूं यहां संगम महाकुंभ में। आपको बस अपनी फोटो मुझे व्हाट्सऐप करनी है, मैं उसका फिजिकल प्रिंटआउट निकालूंगा और उसे संगम जल में डुबो दूंगा।"
सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया
यह वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं दी हैं। जहां कुछ लोगों ने इसे अनोखी और दिलचस्प पहल बताया, वहीं कई यूजर्स ने इस पर नाराजगी जताई।
एक यूजर ने लिखा, "आप अपने सनातन धर्म का मजाक बना रहे हैं, आपको शर्म नहीं आती?" वहीं, एक अन्य यूजर ने व्यंग्य करते हुए लिखा, "चीन के पास डीपफेक है, हमारे पास डीपस्नान!" कुछ लोगों ने इसे 'धर्म का बाजारीकरण' बताया, तो किसी ने इसे 'गजब की टोपेबाजी' करार दिया।
26 फरवरी को समाप्त हो रहा है महाकुंभ
बता दें कि महाकुंभ मेला 2025, जो दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन माना जाता है, 13 जनवरी (पौष पूर्णिमा) से शुरू हुआ था और यह 26 फरवरी (महाशिवरात्रि) को संपन्न होगा।



Click it and Unblock the Notifications
