Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
July 2025 Ki Ashubh Date: सावधान! जुलाई के ये 5 दिन हैं सबसे खतरनाक, आने वाला है प्रलय जिससे मचेगी तबाही
July 2025 Ki Ashubh Date: साल 2025 की शुरुआत से ही कुछ न कुछ ऐसा हो रहा है जो इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि ये साल विनाशकारी हो सकता है। कहीं भूकंप से तबाही मची तो कहीं प्लेन क्रैश ने लोगों के घर उजाड़ दिए। कहीं आग लगी जिसमें लोग जलकर मर गए। वहीं अब जुलाई 2025 को लेकर भी भविष्यवाणी की जा रही है कि इस महीने की 5 तारीखें बहुत अशुभ है। ज्योतिषियों से लेकर मौसम वैज्ञानिकों तक, कई विशेषज्ञ जुलाई 2025 को अशुभ संयोगों और का महीना बता रहे हैं।
कहीं प्राकृतिक आपदा की चेतावनी है, तो कहीं ग्रह-नक्षत्रों की विचलित चाल। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें जुलाई 2025 की उन 5 अशुभ तारीखों के बारे में बताया गया है जो विनाशकारी प्रलय ला सकती हैं। इसके पीछे का कारण भी जान लेते हैं।

क्यों है जुलाई का महीना खतरनाक
ज्योतिष के अनुसार, इस समय सिंह राशि में मंगल और केतु की युति चल रही है। इसकी वजह से आग लगने और भयंकर तूफान, सुनामी आने के संकेत होते हैं। आने वाली 15 जुलाई से ये युति और भी विकराल रूप ले सकती है यानी ये तीनों और पास आने वाले हैं। ऐसे में प्रलय के संकेत हैं।

कौन सी हैं वो 5 तारीखें जिनमें होगा विनाश
ज्योतिष के अनुसार, 15, 18, 22, 27 और 28 जुलाई वो अशुभ तिथियां हैं जिसमें मंगल और केतु का उग्र रूप होगा। ऐसे में भारी प्रलय के संकेत नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि जुलाई 2025 की ये 5 तारीखें बेहद संवेदनशील हैं। इस दौरान कुछ बड़ी और अप्रत्याशित घटनाएं घटने की आशंका है। जैसे कि सुनामी आना, तूफान आना, आग लगना, प्लेन क्रैश होना और कोई बड़ी विनाशकारी घटना का होना।

इन बातों का रखें ध्यान
बताया गया है कि इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि बिना किसी वजह के घर से बाहर न निकलें। भीड़-भाड़ और ऊंचाई वाली जगह पर जाने से बचें। पानी वाली जगह पर न जाएं। अपने परिवार के साथ रहें और सतर्क रहें ताकि किसी बड़ी अनहोनी का शिकार होने से बच सकें।
घर से निकले हुए करें ये उपाय
वैसे तो यही सलाह दी गई है कि घर से बेवजह न निकलें, अपने परिवार के साथ ही रहें। मगर कार्य आवश्यक हो तो घर से निकलते हुए एक उपाय कर लें ताकी किसी बड़ी अनहोनी से बच सकें। अगर घर से बाहर निकलना है तो ओम हन हनुमते: नमः: का जाप करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।



Click it and Unblock the Notifications
