Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Birthday Special: 'तारक मेहता' की शान ‘दया बेन' अब कहां हैं? नेटवर्थ देख रह जाएंगे दंग
Disha Vakani Birthday Special: टीवी की दुनिया में कुछ किरदार ऐसे होते हैं जो सिर्फ शो का हिस्सा नहीं, बल्कि दर्शकों के दिलों की धड़कन बन जाते हैं। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दया बेन भी उन्हीं में से एक हैं। अपने अनोखे बोलने के अंदाज, गरबा डांस और मासूमियत भरी एक्टिंग से दिशा वकानी ने घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई।
लेकिन कई सालों से वो शो से गायब हैं, जिससे फैंस के मन में सवाल उठता है आखिर दया बेन कहां हैं? साथ ही लोग उनकी फैमिली के बारे में भी जानने के इच्छुक हैं। हर कोई जानना चाहता है कि 'दया बेन' की नेटवर्थ कितनी है?

करियर की शुरुआत से 'तारक मेहता' तक
दिशा वकानी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत गुजराती थिएटर से की थी। इसके बाद उन्होंने 'देवदास', 'जोधा अकबर' जैसी फिल्मों में छोटे-छोटे रोल निभाए। 2008 में जब उन्होंने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दया बेन का किरदार निभाना शुरू किया, तब से उनकी लोकप्रियता आसमान छूने लगी। बच्चे से लेकर बड़े तक उन्हें जानने लगे। यहां तक की दिशा वकानी की वजह से ही लोग इस सीरियल को देखने के लिए टीवी खोलते थे।
दिशा ने शो क्यों छोड़ा?
अचानक से दिशा वकानी शो से गायब हो गईं। शुरुआत में तो लगा कि शायद किसी वजह से कुछ दिन का रेस्ट लिया होगा, लेकिन लंबे समय तक दया बेन की वापसी नहीं हुई तो लोगों के दिमाग में प्रश्न आने लगा कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि दिशा वकानी ने शो छोड़ दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, दिशा ने साल 2017 में प्रेग्नेंसी की वजह से शो से विदा ली। अब वो अपने बच्चे की परवरिश की वजह से शो से दूर हैं। इसके पीछे पारिवारिक जिम्मेदारियां और व्यक्तिगत कारण बताए गए। तब से फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।
दिशा वकानी की नेटवर्थ
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिशा वकानी की नेटवर्थ लगभग 37 करोड़ रुपये है। वो एक एपिसोड की फीस करीब ₹1.5 लाख रुपये चार्ज करती थीं। इसके अलावा दिशा टीवी शो, ब्रांड एंडोर्समेंट, इवेंट अपीयरेंस से भी कमाई करती हैं। वो लग्जरी लाइफ जीती हैं और उनके पास मुंबई में आलीशान घर और कई लग्जरी कारें हैं।
कौन हैं दिशा के असली हमसफर?
दिशा वकानी ने 2015 में चार्टर्ड अकाउंटेंट मयूर पाड़िया से शादी की थी। 2017 में उन्होंने बेटी को जन्म दिया और तब से अपने परिवार के साथ निजी जीवन जी रही हैं। हालांकि दिशा वकानी लंबे समय से टीवी स्क्रीन से दूर हैं, लेकिन 'दया बेन' के रूप में उनकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है। फैंस आज भी सोशल मीडिया पर उनकी वापसी की मांग करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications