Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Diwali Top 5 Getaways: दिवाली मनाने के लिए सबसे शानदार टूरिस्ट प्लेसेस जो त्यौहार को बना देंगी यादगार
Diwali Top 5 Getaways: नवंबर का महीना अपने साथ लाता हैं कई त्यौहार और साथ में छुट्टियों की बहार! यह महीना एक मौका देता है त्यौहार संग आध्यात्मिकता में सराबोर होने का, खुद को पैम्पर करने का साथ ही साथ अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का।
इस महीने त्योहारों में सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार है रोशनी का पर्व दीपावली। रंग बिरंगी भावनाओं से जीवन को नूतन उल्लास से भर देने वाले इस पर्व को अगर किसी विशेष जगह जाकर मनाया जाए तो त्यौहार का मजा दोगुना हो जाता है। ऐसे में हम आपको कुछ चुनिन्दा जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप एक यादगार समय बिता सकते हैं और त्यौहार के मौसम को और मजेदार तरीके से एन्जॉय कर सकते हैं।

1 पंगोट
यदि आप शहर की भीड़-भाड़ से दूर एक शांत दिवाली मनाना चाहते हैं, तो आपको इस पहाड़ी गांव में जाना होगा, जो तरह तरह की चिड़ियों से भरा हुआ है और यहाँ का वातावरण बेहद शांत हैं। उत्तराखंड में नैनीताल से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित, यह बेहद मनभावन स्थान है और पक्षी देखने के शौकीनों और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक आदर्श स्थान है।
2 मुनस्यारी

उत्तराखंड का एक और अनोखा स्थान, यह एडवेंचर लवर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। शानदार जंगलों से लेकर भव्य पहाड़ों और शांत प्राकृतिक छटा के बीच स्थित इस जगह पर रेलवे से पहुंचने के लिए निकटतम स्टेशन काठगोदाम है - 275 किलोमीटर दूर। मुनस्यारी पहुंचने के लिए अल्मोडा, पिथोरागढ़ और बागेश्वर से होते हुए ड्राइव करें। आप प्रकृति की सैर के लिए भी जा सकते हैं और माहेश्वरी कुंड, जनजातीय विरासत संग्रहालय, बिर्थी फॉल्स, कालामुनि टॉप, थमरी कुंड और पंचाचूली पीक जैसी जगहों का आनंद भी उठा सकते हैं।
3 जिभी
यदि आप विशाल देवदार के जंगलों और मनमोहक कॉटेज के बीच हरी भरी प्रकृति और शानदार झरनों से घिरा रहना पसंद करते हैं, तो यह वह स्थान है जो आपकी आत्मा को ऊर्जा से भर देगा। सिर्फ खुशनुमा हिमालयी हवा ही नहीं, आप गांव में दिलचस्प और अनोखे उत्सवों में भी हिस्सा ले सकते हैं। हिमाचल प्रदेश की तीर्थन घाटी में स्थित, यह खुबसूरत जगह दिवाली मनाने के लिए बेहद उपयुक्त है। इसके अलावा, आप जलोरी पास, कुल्लू, रघुपुर किला, जिभी झरने, जिभी घाटी और सेरोलसर झील भी देख सकते हैं।
4 कुमारकोम
भगवान की अपनी भूमि में दिवाली मनाने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता! यदि आप प्रकृति के बीच शान्ति से इस दिन को मनाना चाहते हैं तो कुमारकोम एक ऐसी जगह है जो आपकी दिवाली यात्रा के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। सुहावने मौसम, हरियाली, आयुर्वेदिक स्पा और ताज़ा भोजन के साथ, आपको यहां केरल का सबसे अच्छा माहौल मिलेगा। प्रसिद्ध बैकवाटर का आनंद लें और अद्वितीय आनंद पाने के लिए हाउसबोट में रहें। वहां रहते हुए आप कुमारकोम पक्षी अभयारण्य, अरुविक्कुझी झरना, वेम्बनाड झील, कुमारकोम समुद्र तट और बहुत कुछ देख सकते हैं।
5 दीव
यह भारत के सबसे पश्चिमी बिंदुओं में से एक है, जहां आप अरब सागर के किनारे स्थित एक द्वीप पर रहने का आनंद ले सकते हैं। वहां भारत के पुर्तगाली इतिहास का अन्वेषण करें और ख्वाबो की दुनिया जैसी प्रकृति और एकान्त समुद्र तटों को देखते हुए पुर्तगाली व्यंजनों का आनंद लें। आप चाहे तो कुछ भी ना कर के और चुपचाप प्रकृति की सुंदरता का आनंद लें। यह दिवाली को एक शानदार अवसर बना सकता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
