Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Diwali Puja 2023: भारत ही नहीं फ्लोरिडा में भी मनाई जाती है दिवाली, जानें कौनसे देश सेलिब्रेट करते हैं दिव
Diwali Puja 2023: भारत के हर हिस्से में दिवाली की मनाई जा रही है। ऐसा कोई स्थान नहीं होगा। जहां पर दीपावाली का त्योहार नहीं मनाया जाता होगा। इसी दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजी की जाती है। वैसे आपको जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि कई देशों में शानदार तरीके से दीवाली मनाई जाती है।
आप सोच रहे होंगे कि दिवाली तो भारत का त्योहार है तो कोई और देशों में क्यो मनाया जाएगा। हां ऐसे कई देश जहां पर दिवाली मनाया जाता है। तो चलिए आपको इन देशों के बारे में बताते हैं।

नेपाल
हमारा पड़ोसी देश नेपाल, इस देश में दिवाली बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। आपको बता दें कि यहां पर दिवाली को कुछ और ही कहा जाता है। नेपाल में दिवाली को 'स्वान्ति' कहा जाता है। इस त्योहार को यहां पर पांच दिनो तक मनाया जाता है, जिसमें पहले दिन कौवे, दूसरे दिन कुत्ते को भोजन कराए जाते हैं। तीसरे दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है और चोथे दिन नए साल के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इसके बाद आता है पांचवा दिन, इस दिन भाई टीका होता है, जिसे भारत में भाई दूज भी कहते हैं।
श्रीलंका
ये भी हमारा पड़ोसी मूल्क है। इस देश में दिवाली मनाई जाती है। आप सोच रहे होंगे कि लंका में रावण का वध श्री राम ने किया था तो श्रीलंका में कैसे दिवाली मनाया जाता है। आपको बता दें कि श्रीलंका में तमिल हिंदू समुदाय की संख्या अधिक है। जब प्रभु राम अयोध्या पहुंचे थे तभी यहां पर लोग दिवाली मनाने लगे। यहां पर लोग दिवाली के दिन स्नान करके नए कपड़े पहनते हैं और पोसई (पूजा) करते हैं।
फिजी
फिजी में भारतीयों की विशाल आबादी के कारण, दिवाली बहुत उत्साह के साथ मनाई जाती है। और चूंकि इस दिन छुट्टी होती है है, तो इस दिन लोग यहां पार्टी का आयोजन करते हैं और एक दूसरे को गिफ्ट्स देते हैं।
प्लोरिडा
जिस तरह से दिवाली भारत में आयोजित की जाती है। उसी प्रकार से दिवाली प्लोरिडा में भी सेलिब्रट की जाती है। लेकिन इसका कोई धार्मिक संबंध नहीं होता है। यहां पर हर साल 31 अक्टूबर और एक नंवबर के बीच सैमहेन फेस्टिवल मनाया जाता है। जिस दौरान खुब पटाखे जलाए जाते हैं।
मॉरिशियस
मॉरिशियस देश में 50 प्रतिशत आबादी हिंदू है। दिवाली यहां बहुत गर्मजोशी से मनाई जाती है और इस दिन सार्वजनिक अवकाश भी रहता है। यह अफ्रीकी महाद्वीप के तट के दक्षिणपूर्व में लगभग 900 किलोमीटर की दूरी पर हिंद महासागर और मेडागास्कर के पूर्व में स्थित एक द्वीपीय देश है। मॉरिशियस की मिश्रित संस्कृति है।
थाईलैंड
इस देश में भी दिवाली मनाया जाता है। यहां पर दिवाली को लाम क्रियोंघ के नाम से जाना जाता है। थाईलैंड में केले पत्तोंसिर से दीपक बनाकर रात के समय इसे जलाकर शहर को जगमग कर दिया जाता है। जलते हुए दीपक को नदी के पानी में बहा देते हैं।
मलेशिया और सिंगापुर
इन दोनों देशों में भी दिवाली का आयोजन किया जाता है। यहां दीपावली के मौके पर सरकारी छुट्टी रहती है। यहां कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं।
कनाडा
दिवाली कनाडा में छुट्टी के साथ नहीं आती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यहां पर आपको दिवाली देखने को नहीं मिलेगी। यह कई कस्बों और शहरों में मनाया जाता है, और लोग इस रोशनी के त्योहार में शामिल होने के लिए एक साथ इखट्ठे होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
