Latest Updates
-
Restaurant Secret Amritsari Kulcha Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा कुरकुरा कुलचा -
Father's Day 2026: पापा को स्पेशल फील कराने के लिए बेस्ट हैं ये शॉर्ट स्पीच और कविताएं, जो छू लेंगी दिल -
निर्जला एकादशी व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जान लें क्या कहते हैं शास्त्र और नियम -
इन 5 बीमारियों में भूलकर भी न खाएं काजू, स्वाद के चक्कर में बढ़ सकता है मर्ज -
UP Style Vegetable Pulao Tehri Recipe: घर पर बनाएं यूपी का मशहूर स्वाद -
Father's Day Sanskrit Wishes: पिता स्वर्गः पिता धर्मः, फादर्स डे पर संस्कृत संदेशों से जताएं प्यार और सम्मान -
एंजायटी और मानसिक तनाव को जड़ से दूर करते हैं ये 6 प्राणायाम, जानें करने का सही तरीका -
Kids Favourite Banana Pancake Recipe: घर पर बनाएं बेहद सॉफ्ट और हेल्दी पैनकेक -
Aaj Ka Rashifal 19 June 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों का खुलेगा किस्मत का ताला, धन लाभ के साथ मिलेगी बड़ी खुशखबरी -
Quick Dinner 10 Min Egg Bhurji Recipe: झटपट बनाएं चटपटी और मसालेदार अंडा भुर्जी
Diwali 2023: अगर घर से हैं दूर तो ना हो उदास, ऐसे मनाइए यादगार दिवाली
Diwali 2023: अक्सर काम के सिलसिले में हम यात्रा करते हैं और इस दौरान कोई त्योहार आ जाता है या फिर स्टडी करने बाहर गए हैं और परीक्षा पास आने की वजह से पढ़ाई पर ध्यान देना पड़ता है और त्यौहार पर घर जाना संभव नहीं होता है।
कुछ लोग तो बाहर स्थायी रूप से बस भी जाते हैं। ऐसे में थोड़ी मायूसी तो होती ही हैं। अपनों के साथ त्यौहार मनाने का मजा ही कुछ और है। लेकिन अपने देश से बाहर हों तो मन उदास करने की जरुरत नहीं। हम आपको बताते हैं कैसे मनाएं यादगार दिवाली।

स्थानीय जगहों पर रिसर्च कर लें
भारतीय मूल के लोग पूरी दुनिया में बसे हैं। कहते हैं एक भारतीय जब बाहर जाता है तो अपने साथ अपनी संस्कृति और पर्व त्यौहार भी साथ ले जाता है। इसलिए आप जिस देश में भी हों, वहां स्थानीय कम्युनिटी पर थोड़ा रिसर्च करें। आपको भारतीयों की एक छोटी सी कम्युनिटी जरुर मिल जाएगी। पार्क या बाजार जाकर लोगो से पूछिये। आजकल तो इंडियन रेस्टोरेंट भी जगह जगह खुलने लगे हैं। ऐसी जगह से भी आपको इंडियन कम्युनिटी के बारे में जानकारी मिल जाएगी। और यकीं मानिये, भारतीयों को अपने देश के लोगो के साथ त्यौहार मनाने में मजा आता है। क्या पता कुछ लोग और आपकी तरह घर से बाहर हैं और अपनों को मिस कर रहे हों?
अपने घर में मनाएं दिवाली
अगर आपको कोई भारतीय कम्युनिटी ना मिल रहा हो तो कोई बात नहीं। अपने घर में ही दिवाली मनाएं। ऑनलाइन शॉपिंग करके दीया, लैंप, साज सज्जा का सामान, लक्ष्मी गणेश की मूर्ति आदि ला सकते हैं। फिर घर में ही बढ़िया से सजायें और पूजा पाठ करके दीया जलायें। आपको अच्छा लगेगा। और हाँ, लड्डू खाकर अपने परिवार को वीडियो कॉल करना मत भूलिए।
किचन में मनाएं मन की दिवाली
जिनको कुकिंग का शौक है उनके लिए हर जगह दिवाली है। जी हाँ, अगर अपनों से दूर हैं और आपको कुकिंग का शौक है तो यकीं मानिए तरह तरह के पकवान बना कर खाने में त्यौहार का मजा आ जायेगा। घर में त्योहारी गाना बजाइए और किचन में जाकर त्यौहार स्पेशल डिश बनाइये। मजा आ जायेगा।
मंदिर में दर्शन करने जाइए
अध्यात्म और ईश्वर से निकटता बड़े से बड़ा अकेलापन दूर कर देता है। घर से दूर दिवाली त्यौहार में अपनों की कमी खल रही हो तो पता कीजिये आपके आस पास कोई मंदिर है या नहीं। अगर है तो फिर मंदिर में दर्शन करने जरुर जाइए। अपने और अपने परिवारजनों के लिए दिवाली स्पेशल प्रार्थना कीजिये। मन प्रसन्न हो जाएगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications