Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
दिवाली हाउस पार्टी में कैसे लगाएँ टेस्ट का तड़का : जानिये अनोखे स्नैक्स आइडियाज
अक्सर कहते हैं की लोगों के दिल का रास्ता उनके पेट से होकर जाता है, तो इस दिवाली आप अपने घर आये मेहमानों का दिल जीत सकते हैं कुछ अनोखे और टेस्टी स्नैक्स से जो उनकी शाम को और यादगार बनाएंगे |
इन्हें अपने हाउस पार्टी का हिस्सा बनाके आप अपने त्यौहार को और यादगार बना सकते हैं |चलिए जानते हैं कुछ गो टू स्नैक आइडियाज के बारे में :

ड्रैगन फ्रूट पानीपूरी:
इस दिवाली आप अपने पानीपूरी को और भी खूबसूरत और स्वादिष्ट बनाए ड्रैगनफ्रूट पानीपूरी के साथ |आप अपने नार्मल पानीपूरी के पानी को ड्रैगन फ्रूट जूस से स्विच कर सकते हैं और उसमे पानीपूरी मसालें डाल कर इसे एक नए अवतार में परोस सकते हो | जितना सुंदर यह दिखने में है उससे भी आसानी से आप इससे बना सकते हो| यकीं मानिए आपके मेहमानों को बहुत पसंद आएगी यह स्नैक |
मोतीचूर पुडिंग
मोतीचूर लड्डू तो सभी ने खाये होंगे और सभी को पसंद होते हैं लेकिन क्या आपने कभी मोतीचूर पुडिंग का नाम सुना है? जी हाँ! इस दिवाली आप इसे नए रूप में पेश कर सकते हैं | जहाँ आप अपने पसंदीदा मिठाई को चीज़केक के फ्यूज़न के साथ परोस कर हाउस-पार्टी में वाह-वाही पा सकते हो |
रबड़ी जलेबी कपकेक्स
अगर आप दिवाली पार्टी में अपने मेहमानों को इम्प्रेस करने के लिए आम मिठाइयों से कुछ हट कर पेश करना चाहते हैं तो आप इसे अपने मेन्यू का हिस्सा बना सकते हैं |रबड़ी जलेबी और कपकेक का यह इंडो-वेस्टर्न फ्यूज़न खा के आपके मेहमान उंगलियाँ चाटते रह जाएंगे | आपको बस अपने नार्मल फ्लेवर कपकेक की फ्रोस्टिंग क्रीम से न करके आप इससे रबड़ी से फ्रॉस्ट कर सकते हैं और लीजिये आपकी शानदार रबड़ी जलेबी कपकेक्स तैयार !
पापड़ी चाट डीप
दिवाली हाउस पार्टी चाट के बिना अधूरी होती है | लेकिन हमेशा यह शिकायत आती है की चाट जल्दी सोगी (गीली) हो जाती है | जिसका समाधान है पापडी चाट डीप, जहाँ आप चाट को एक डीप की तरह पापड़ी के साथ सर्व सकते हो|इससे यह होगा की आपका पपड़ी चाट खाने के साथ साथ दिखने में भी आकर्षक लगेगी |
पनीर भुर्जी लेट्टस रोल
इस दिवाली आप अपने मेहमानों को स्नैक्स में हेल्थी और टेस्टी विकल्प दे सकते हैं , पनीर भुर्जी लेट्टस रोल के रूप में पेश कर के ताकि त्योहार पे उन्हें भी स्वास्थ्य से कोई समझोता न करना पड़े |आम तौर रोल्स मैदा से बनते है लेकिन इसे एक हेल्थी आप्शन बनाने के लिए आप मैदा की रोटी इस्तेमाल करने के बजाए लेट्टस का इस्तेमाल कर सकते हैं जो की हेल्थी के साथ -साथ एक टेस्टी आप्शन भी होगा |




Click it and Unblock the Notifications
