Latest Updates
-
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
Diwali Rangoli: घर में नहीं है रंगोली पाउडर तो इन चीजों का इस्तेमाल कर बनाएं खूबसूरत डिज़ाइन
Diwali Rangoli: दिवाली के त्यौहार में हर कोई अपने घर लक्ष्मी का आगमन हो ये चाहता है। और इसीलिए अपने घर को खूब सजा धजा कर रखते भी हैं ताकि शुभ ऊर्जा का प्रवेश हो और लक्ष्मी की कृपा हो। इसके लिए सबसे जरुरी माना जाता है कि घर के द्वार पर खूबसूरत रंग बिरंगी रंगोली बनायी जाए।
रंगोली के साथ ये मान्यता है कि इससे माँ लक्ष्मी और गणेश दोनों प्रसन्न होते हैं। लेकिन रंगोली बनाने के लिए आपके पास पाउडर ना हो तो अब क्या करें? टेंशन नहीं, आप इन चीजों का इस्तेमाल करके भी बना सकते हैं खूबसूरत रंगोली।

चावल - अपनी रसोई में जाएं और अलग-अलग रंगों के थोड़े चावल या दालें लें। इनसे बनाई रंगोली एक तो खूबसूरत दिखती हैं और जो सबसे बड़ा फायदा है कि ये चावल दाल से बनी रंगोली पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाती है। सूक्ष्म जीवों के लिए भोजन भी हो जाता है। इसके दाग धब्बे भी नहीं लगते हैं और इनसे रंगोली बनाना बहुत आसान भी होता है।

एलईडी लाइट - आजकल एलईडी लाइट्स इस तरह से बन कर आ रहे हैं कि आप जैसे चाहे इनको मोड़ के गोल चौकोर कोई भी शेप दे सकते हैं। ऐसे में एलईडी लाइट्स रंगोली बनाने के भी काम आ सकती हैं। अलग अलग रंग के चमकते एलईडी लाइट्स से गोल और त्रिभुज आकर के रंगोली बनाये और जगमगाती रंगोली से सबका दिल लुभाएं।
बालू - महीन रेत या रंगीन रेत से भी रंगोली बनायी जा सकती है। अगर आप किसी समुद्र तट पर हैं तो फिर आपके लिए बालू मिलना आसान है वरना किसी आर्ट स्टोर में भी मिल जायेगा। इन रेतों में रंग भी मिलाया जा सकता है। फिर इनसे बनेंगी रंग बिरंगी रंगोली जो होगी पर्यावरण के लिए फ्रेंडली और आर्टिस्ट के लिए भी फ्रेंडली।
चॉक - ब्लैकबोर्ड पर पढ़ाने के काम आने वाला चॉक भी रंगोली बनाने में काफी काम आता है। बल्कि इससे तो ड्रॉ करना और भी आसान होता है। आजकल चॉक भी अलग अलग रंगो के आने लगे हैं। इस बार रंगोली बनाने के लिए रंग बिरंगे चॉक का इस्तेमाल कीजिये और आकर्षक रचनात्मक रंगोली से अपने मेहमानो को सरप्राइज कीजिये।

फूल - अगर आपके पास चॉक या रंगोली पाउडर नहीं है तो घबराइए मत। घर में पूजा के लिए फूल लाये गए होंगे। उनमे से कुछ फूल लीजिये और इनकी पत्तियों को अलग कर लीजिये। इन फूल की पत्तियों से रंगोली बनाइये और बीच में एक बड़ा सा दिया रख दीजिये। अलग अलग रंगो के फूल लेंगे तो रंगोली रंग बिरंगी बनेंगी। फूलों से बनी रंगोली सबसे अलग और आकर्षक होती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











