Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
दिवाली पर धमाका! कंपनी दे रही है 9 दिन की छुट्टी, CEO बोले- पहले नींद पूरी करो
Diwali 9 Days Company Holiday: दिवाली आने वाली है और छुट्टियां शुरू होने वाली है। इससे पहले सभी कंपनी में कर्मचारी अपना बचा हुआ काम निबटाने में लगे हुए हैं। वर्कलोड बढ़ गया है और लोग थकान से चूर हो रहे हैं। इसी बीच एक मेल आता है जिसमें एक-दो या तीन-चार दिन नहीं बल्कि पूरे 9 दिन की छुट्टी का एलान किया जाता है। ये मेल कोई फेक नहीं बल्कि कंपनी के सीईओ का आता है। जिसे पढ़कर पहले तो सभी कर्मचारी हक्के-बक्के रह जाते हैं लेकिन जब कंफर्म होता है तो खुशी से उछल पड़ते हैं। अरे रुकिए जरा अभी आगे मेल में जो लिखा है वो भी पढ़ लीजिए, दरअसल, CEO ने खास संदेश में कहा, "ईमेल बंद करें और पहले अपनी नींद पूरी करना सीखें।"
आप सोच रहे होंगे की हम कौन सी कहानी सुना रहे हैं, लेकिन ये कोई कहानी नहीं बल्कि दिल्ली की एक कंपनी में सच में पूरे 9 दिन की दिवाली की छुट्टी का ऐलान किया गया है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?
कौन सी है ये कंपनी?
आप सोच रहे होंगे कि जहां एक तरफ वर्क फ्रॉम होम का पैटर्न खत्म किया जा रहा है। लोगों को ऑफिस में बुलाया जा रहा है और त्योहार से पहले काम खत्म करने का प्रेशर बनाया जा रहा है। वहीं ऐसी कौन सी कंपनी आ गई जो अपने कर्मचारियों को पूरे 9 दिन की छुट्टी दे रही है वो भी इस संदेश के साथ कि ईमेल बंद करें और अपनी नींद पूरी करना सीखें। दरअसल, ये दिल्ली की एक पीआर कंपनी है जिसका नाम है Elite Marque। इस कंपनी के सीईओ रजत ग्रोवर ने खुद मेल भेज कर्मचारियों को हैरान कर दिया।

मेल में क्या है लिखा?
बता दें कि कंपनी के सीईओ रजत ग्रोवर ने एक ईमेल के जरिए अपने सभी कर्मचारियों के लिए 9 दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। उनका मेल वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने लिखा है कि आप इस दिवाली ईमेल बंद करें और अपने परिवार और दोस्तों के साथ देर रात तक हंसी-मजाक करें। खूब मिठाइयां खाएं, त्योहार को इंजॉय करें और खूब सोएं। उन्होंने मेल में साफ तौर पर कहा है कि छुट्टियों के दौरान किसी भी तरह का ऑफिस ईमेल चैट ओपन न करें।
कर्मचारियों को दी खास सलाह
सीईओ ने इस मेल के जरिए अपने कर्मचारियों को शारीरिक और मानसिक आराम करने की सलाह दी है। ताकी जब वो छुट्टियों के बाद काम पर लौटें तो फुल एनर्जी हो और काम करने का एक जज्बा हो। इस मेल के बारे में सुन अन्य कंपनी के लोग भी इसी तरह के सीईओ के मेल के इंतजार में होंगे।



Click it and Unblock the Notifications
