Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Diwali Rule For Hair Or Nail Cut: दिवाली के दिन बाल और नाखून काटने चाहिए या नहीं? आप भी जान लें
Diwali Rule For Hair Or Nail Cut: आज दिवाली मनाई जा रही है जिसे रोशनी का त्योहार माना जाता है। दिवाली सिर्फ रोशनी और मिठाइयों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह शुभता, समृद्धि और घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने का अवसर भी है। ऐसे में कई लोग सोचते हैं कि दिवाली के दिन बाल या नाखून काटना चाहिए या नहीं। कई लोगों के जेहन में ये सवाल आता है और वो इस कंफ्यूजन में रहते हैं।
कई बार तो लोग अनजाने में गलती कर देते हैं। ज्योतिष और पौराणिक मान्यताओं में भी इस बात को लेकर कई नियम बताए गए हैं। अगर आप भी दिवाली के दिन बाल या नाखून काटने से जुड़ी बातें जानना चाहते हैं, तो Boldsky Hindi के इस आर्टिकल में पढ़ें पूरी जानकारी।
दिवाली पर बाल काटने का नियम
दिवाली पर बाल और नाखून काटने को लेकर कई मतभेद हैं। कुछ लोग इसे सही मानते हैं तो कुछ इसे अशुभ मानते हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार, दीपावली घर में धन, सुख और समृद्धि लाती है। ऐसे में इस दिन बाल काटना अशुभ माना जाता है, क्योंकि माना जाता है कि यह घर में ऊर्जा और भाग्य को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। जो लोग इस दिन शेविंग बनाते हैं वो भी जान लें कि ये गलत है।

दिवाली पर नाखून काटना होता है अशुभ
जिस तरह दिवाली पर बाल काटना अशुभ माना जाता है उसी तरह इस खास दिन पर नाखून काटना भी अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि नाखून काटना भी तामसिक कर्म माना जाता है। पौराणिक मान्यता है कि दिवाली पर नाखून काटने से धन, भाग्य और शुभता में कमी आ सकती है। जो महिलाएं इस दिन अपने नाखून की शेप बनाती हैं वो भी जान लें कि ऐसा नहीं करन चाहिए।
दिवाली के दिन क्या न करें
- इस दिन किसी से उधार न लें और न ही किसी को उधार दें।
- इस दिन झाड़ू पर गलती से भी पैर न लगाएं क्योंकि वो मां लक्ष्मी का रूप है।
- इस दिन बाल और नाखून न काटें।
- इस दिन तामकिस भोजन जैसे मांस मदिरा का सेवन न करें।
दिवाली के दिन क्या करें
- इस दिन झाड़ू की पूजा करें।
- इस दिन मां लक्ष्मी और गणेश की पूजा करें।
- इस दिन घर में साफ-सफाई करें और मां लक्ष्मी का आसन लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications