Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
क्या है DIY चाची (SHWETA MAHADIK) के दिवाली DIY:जानिये दुर्गा से DIY चाची तक का सफ़र
टीवी इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत करने वाली श्वेता महादिक जो घर - घर में "गुड्डन तुमसे न हो पाएगा " की दुर्गा के नाम से जानी जातीं हैं | लेकिन उन्होंने अपनी डिजाइनिंग और क्राफ्टिंग के टैलेंट से कम सुर्खियाँ नहीं बटोरी | श्वेता महादिक ने खुद को सेल्फ - मेड डिज़ाइनर के रूप में सोशल मीडिया पे खूब नाम कमाया है |
श्वेता के सारे प्रोडक्ट्स इसीलिए इतने पोपुलर हुए है क्यूंकि उन्होंने अपसाइक्लिंग और बजट फ्रेंडली मेथड से सुंदर और ट्रेंडी प्रोडक्ट्स बनाए हैं |
अगर इस दिवाली आप खुद को और अपने घर को एक नया लुक देना चाहते हो तो बिना कुछ सोचे आप DIY चाची के इन हैक्स को इस्तेमाल कर सकते हो :

DIY दीया
हमेशा हम दिवाली में अपने घर की सजावट के लिए अलग अलग तरह के दीये खरीदते हैं और दिवाली के समय वो बहुत महंगे आते हैं | अगर मैं यह कहूँ की इस दिवाली आप कम खर्च में खुद से अपने घर पे सुंदर दीये बना सकते हैं , इस DIY को फॉलो करके तो क्या आप मानेंगे? जी हां, इस दिवाली दीयों में पैसे खर्च करने के बजाए क्यूँ न आप खुद से यह DIY दीया बनाएं |
फ्लावर लाइट
इस क्विक और इजी DIY के लिए आपको कुछ नहीं करना है, बस पाइप क्लीनर और फैरी लाइट के मदद से एक सुंदर फ्लावर लाइट बना सकते हैं| जिस क्लीनिंग पाइप को आप फेंक देते हैं, उसे अपसाइकल करने के नए तरीके को आप ज़रूर अपनाएं |
हैंड पेन्टेड साड़ी
क्या आपको भी इस दिवाली पार्टी में सबसे हटके लगना है? तो क्यों न आप अपनी मनपसंद साड़ी को दीजिए पर्सनल टच| यह आपके ऑउटफिट को एकदम यूनिक लुक देगा |
ऑक्सीडाइज बैग
हमारे साथ हमेशा यही होता है कि हम ऑउटफिट तो आसानी से तय कर लेते हैं लेकिन उसे किसी बैग के साथ पेअर अप करना बहुत मुश्किल हो जाता है| अब आपको घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है क्यूंकि DIY चाची के पास इसका भी सलूशन है | यह बैग आपके ट्रेडिशनल आउटफिट को एक रॉयल लुक देगा और इसे आप किसी भी ट्रेडिशनल वेअर के साथ स्टाइल अप कर सकते हैं|



Click it and Unblock the Notifications
