Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Tyohar Special Train List: इस साल परदेस में नहीं परिवार के साथ मनेगा त्योहार, दिवाली-छठ पर चलेंगी स्पेशल ट्रेन
Diwali Chhath Special Train List: त्योहार की तारीख नजदीक आटे ही घर की याद सताने लगती है। मगर पढ़ाई, नौकरी और कई बार ट्रांसपोर्ट की सुविधा न मिल पाने की वजह से लोग मन मसोसकर त्योहार पर घर से दूर रह जाते हैं।
फेस्टिवल सीजन में फ्लाइट के दाम तो आसमान छूने लगते हैं। वहीं ट्रेन में कन्फर्म टिकट की जद्दोजहद निराश कर देती है। नवंबर का महीना शुरू हो चुका है और इस माह दिवाली व छठ पूजा दो बड़े उत्सव आने वाले हैं।

साल 2023 में दिवाली 12 नवंबर रविवार को है और छठ पूजा का आयोजन 17 से 20 नवंबर तक होगा। त्योहारी सीजन में लोगों के मन में घर जाने की उत्सुकता और इच्छा प्रबल हो जाती है। मगर समस्या तब आकर अटकती है जब ट्रेन में टिकट ही बुक नहीं हो पाता है। लोगों की इस समस्या की गंभीरता को समझते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों को तोहफा दिया है। फेस्टिव सीजन को यादगार बनाने के लिए अब दिवाली और छठ पूजा पर त्योहार विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।
दिवाली और छठ पूजा 2023 के लिए विशेष ट्रेन की सूची
एक्स (पूर्व ट्विटर) पर भारत सरकार के रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, अश्विनी वैष्णव ने लिखा, 'Puja, Diwali, Chhath के अवसर पर भारतीय रेल की विशेष सुविधा।'
धनतेरस, दिवाली, छठ पूजा के दौरान देश भर में 283 विशेष त्यौहार ट्रेनें चलाई जाएंगी ताकि यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा सके। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ये विशेष ट्रेनें सामूहिक रूप से 4,480 ट्रिप्स करेंगी। यह उन यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है जो एडवांस में टिकट बुक नहीं कर पाए थे और जिन्हें कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही थी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
