Latest Updates
-
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास
दिवाली पर कैसे चमकाएं पीतल-तांबे के पुराने बर्तन? आजमाएं दादी मां का घरेलू नुस्खा
Diwali Cleaning Tips 2025: दिवाली करीब आते ही घर-घर में सफाई और सजावट का दौर शुरू हो जाता है। अब तो कुछ ही दिनों बाद दिवाली का त्योहार आने वाला है। जी हां, 20 अक्टुबर को देशभर में दिवाली मनाई जाएगी। इस त्योहार को लेकर लोग बहुत एक्साइटेड हो रहे हैं। वहीं लोगों के घरों में सफाई अभियान चालु हो गया है। ऐसे में अगर आपके घर में पीतल और तांबे के बर्तन हैं तो उनकी चमक लौटाना भी जरूरी है, क्योंकि यही बर्तन पूजा और सजावट में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होते हैं।
लेकिन समय के साथ इन बर्तनों पर जमी मैल और कालेपन से इनकी रौनक फीकी पड़ जाती है। ऐसे में इन गंदे बर्तनों के साथ पूजा-पाठ करना अच्छा नहीं लगता है। कई लोग महंगे केमिकल या मार्केट के क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं, जो कभी-कभी बर्तन की चमक कम कर देते हैं। अगर आप भी यही सोच रहे हैं कि दिवाली से पहले पीतल और तांबे के बर्तनों को कैसे नया जैसा चमकाएं, तो आपके लिए हमारे पास है एक जादुई घरेलू उपाय।
इससे न सिर्फ बर्तन मिनटों में झकास चमक जाएंगे, बल्कि किसी भी केमिकल के बिना प्राकृतिक रूप से उनकी सुंदरता लौट आएगी। आइए जानें ये आसान लेकिन असरदार तरीका, जिससे आपके बर्तन दिवाली पर दमक उठेंगे।

पीतल-तांबे के बर्तन साफ करने के लिए सामान
- 2 चम्मच दही
- 2 चम्मच सफेद सिरका
- आधा चम्मच हल्दी
- 1 चम्मच गेहूं का आटा
- एक नींबू का रस
कैसे चमकाएं पीतल-तांबे के बर्तन
- सबसे पहले सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें और उसका एक पेस्ट तैयार कर लें।
- अब पीतल व तांबे के पुराने बर्तनों पर इस पेस्ट को लगाएं।
- हल्के हाथ से साफ स्क्रबर की मदद से इन्हें साफ करें।
- अब उन्हें साफ पानी से अच्छे से धो लें।
- आप इन बर्तनों को किसी साफ सूती कपड़े से अच्छे से साफ करें।
- इस बात का ध्यान रखें कि इन बर्तनों में पानी न रहे वरना वो गंदे हो सकते हैं।
- अगर आप इस तरह से पीतल-तांबे के बर्तन साफ करेंगे तो वो लंबे समय तक चमकते रहेंगे।
इन बातों का रखें ध्यान
- सिरका हर किसी को सूट नहीं करत है जिससे हाथ कट सकते हैं। ऐसे में दस्ताने पहनकर ही बर्तन साफ करें
- अगर आपके तांबे और पीतल के बर्तन धारदार हैं तो उन्हें साफ करने समय सावधानी बरतें।
- बर्तनों को साफ करने के लिए कैमिकल का इस्तेमाल करने से बचें,क्योंकि वो बर्तन खराब कर सकते हैं।
- गंदे या खराब स्क्रबर से बर्तन साफ न करें, वरना बर्तनों पर स्क्रेच पड़ सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











