Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर
Diwali Getaways: यहां की दिवाली है गज़ब की खूबसूरत, ट्रेन से घूमकर लीजिये जगमगाती रौशनी का मजा
Diwali Getaways via Train: वैसे तो दिवाली के समय में पूरा देश ही त्यौहार के आनंद में डूबा होता है फिर भी ऐसे कई विशेष शहर हैं जहां की दिवाली काफी लोकप्रिय है।
तो दिवाली की रोशनी में जगमग करते देश को देखना कैसा रहेगा? वो भी ट्रेन से? है न बढ़िया आईडिया? तो आइये आपको जल्दी से बता देते हैं देश के कुछ चुनिंदा पर्यटन स्थल जहां की दिवाली है काफी खास और उस जगह को आप देख सकते हैं ट्रेन से घूमते हुए भी!

अमृतसर - दिवाली की जगमग और धार्मिक भजनों के आनंद में डूबा देने वाला माहौल! अमृतसर की दिवाली मिस करने वाली चीज नहीं है। प्रतिष्ठित स्वर्ण मंदिर का विहंगम दृश्य आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। मंदिर परिसर को अनगिनत रोशनी से सजाया गया है, जिससे यह देखने में अलौकिक लगता है। आसपास के सरोवर (पवित्र झील) में रोशन मंदिर का प्रतिबिंब बस मंत्रमुग्ध कर देने वाला है। खासतौर पर ट्रेन से अमृतसर की यात्रा करना एक यादगार अनुभव है जिसे हर किसी को अवश्य देखना चाहिए, यह मार्ग लहलहाते फसलों और पंजाब की ख़ूबसूरती से भरा हुआ है।

कोलकाता - त्योहारों के साथ जुडी होती हैं परम्पराएं और कुछ अनोखे परम्पराओं का आनंद उठाता है कोलकाता। दिवाली की रात जब पूरा देश माँ लक्ष्मी की पूजा करता है, कोलकाता वाले माँ काली की पूजा करते हैं। दिवाली की रात आयोजित होने वाली काली पूजा शानदार होती है जो भक्तों को शहर भर के काली मंदिरों में खींच ले आती है। सड़कें चकाचौंध रोशनी से जगमग करती हैं। यहाँ के स्वादिष्ट पकवानों की बात ही अलग है।
अयोध्या - मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जन्म स्थल अयोध्या का दिवाली से विशेष रिश्ता है। अब तो यहां विशाल राम मंदिर बन रहा है। ऐसे में इस तीर्थ स्थल की यात्रा करना बहुत विशेष हो जाता है। वैसे तो पूरा अयोध्या ही जगमग जगमग कर रहा होता है लेकिन जो आंखों के लिए दिव्य दर्शन की तरह होती है वो है राम की पैड़ी सरयू नदी के किनारे स्थित घाटों की एक श्रंखला। इन घाटों पर लाखों दियो को एकसाथ जगमगाते देखना स्वर्गिक आनंद देता है।
वाराणसी - त्यौहार का आनंद आध्यात्मिकता के संग। अगर ऐसी दिवाली का आनंद लेना हो तो आइये बनारस यानी वाराणसी। भोले बाबा की नगरी में दिवाली बड़े धूमधाम और खास अंदाज में मनाई जाती है। गंगा किनारे बने घाटों पर जगमगाते दीयों को देखना, नाव पर सवार होकर गंगा की सैर करना और विहंगम गंगा आरती को देखना अपने आप में यादगार है। यहां की लस्सी, कचौरी और पान का आनंद उठाना मत भूलियेगा।
जयपुर - दिवाली के दौरान गुलाबी शहर जयपुर घूमना काफी रोमांचक है। जैसे-जैसे आप अपनी यात्रा शुरू करते हैं, यह सोचकर ही रोमांचित हो उठते हैं कि हजारों दीपकों की सुनहरी चमक से जगमगाता शहर कैसा दिखता होगा? आपकी उम्मीद पर पूरी तरह खरा उतरेगा ये शहर। खास तौर पर यहां के सजे धजे पैलेस को देखना मत भूलियेगा। राजस्थानी भोजन का स्वाद चखे बिना जयपुर को अलविदा मत कहियेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
