Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
क्या आप जानती हैं BRA का फुल फॉर्म? 99% महिलाएं नहीं जानती होंगी इसका दिलचस्प इतिहास और असली नाम
What Is The Full Form Of BRA: आज की आधुनिक लाइफस्टाइल में फैशन, स्टाइल और कम्फर्ट हर महिला की प्राथमिकता बन चुका है। ऐसे में ब्रा (Bra) सिर्फ एक इनरवियर नहीं, बल्कि महिलाओं की सेहत, आत्मविश्वास और डेली कम्फर्ट का अहम हिस्सा है। भले ही लोग इस विषय पर खुलकर बात करने से कतराते हों, लेकिन सच यह है कि सही ब्रा बॉडी शेप को बेहतर बनाती है और लंबे समय तक आराम देती है।
लेकिन क्या आप जानती हैं कि BRA का फुल फॉर्म क्या होता है? ज्यादातर महिलाएं रोज ब्रा पहनती हैं, लेकिन इसके असली नाम और इतिहास से अनजान रहती हैं। आइए जानते हैं इससे जुड़े दिलचस्प फैक्ट्स।

ब्रा का पूरा नाम क्या है? (Full Form of Bra)
ब्रा (Bra) असल में एक फ्रेंच शब्द Brassiere से बना है। इस शब्द का पहली बार इस्तेमाल साल 1893 में न्यू यॉर्क इवनिंग हेराल्ड (New York Evening Herald) में हुआ था। इसके बाद 1907 में Vogue Magazine में यह शब्द छपा और धीरे-धीरे पूरी दुनिया में प्रचलित हो गया। बाद में ऑक्सफॉर्ड इंग्लिश डिक्सनरी (Oxford English Dictionary) ने भी इसे आधिकारिक रूप से शामिल कर लिया। समय के साथ Brassiere को छोटा करके BRA कहा जाने लगा, जिसका प्रचलित फुल फॉर्म है ब्रेस्ट रेस्टिंग एरिया (Breast Resting Area)। यह नाम ही बताता है कि ब्रा का मुख्य काम ब्रेस्ट को सही सपोर्ट और आराम देना है।
ब्रा कप साइज की शुरुआत कैसे हुई? (Introduction of Cup Sizes)
शुरुआती दौर में ब्रा सिर्फ एक ही साइज में बनाई जाती थी, जिससे महिलाओं को सही फिटिंग नहीं मिल पाती थी।
इसके बाद 1930 के दशक में S.H. Camp Company ने पहली बार A, B, C और D कप साइज की शुरुआत की।
इस बदलाव के बाद महिलाओं को अपने ब्रेस्ट शेप और साइज के अनुसार सही ब्रा चुनने का विकल्प मिला, जिससे कम्फर्ट और सपोर्ट दोनों बेहतर हुए।

गलत साइज की ब्रा पहनने से क्या नुकसान होते हैं? (Problems of Wearing Wrong Bra Size)
एक रिपोर्ट के अनुसार, करीब 80% महिलाएं गलत साइज की ब्रा पहनती हैं। गलत साइज की ब्रा पहनने से सिर्फ लुक ही नहीं बिगड़ता, बल्कि सेहत पर भी असर पड़ता है। गलत साइज की ब्रा से हो सकती हैं ये समस्याएं जो नीचे दी गई हैं।
पीठ और कंधों में दर्द
स्किन पर रैशेज और जलन
ब्रेस्ट का सही सपोर्ट न मिलना
शरीर की शेप पर नकारात्मक असर
वहीं, सही साइज और फिटिंग की ब्रा पहनने से ब्रेस्ट को बेहतर सपोर्ट, लिफ्ट और लंबे समय तक आराम मिलता है।
ब्रा सिर्फ कपड़ा नहीं, आत्मविश्वास का आधार है
ब्रा महिलाओं के लिए केवल एक इनरवियर नहीं, बल्कि उनकी हेल्थ, कम्फर्ट और कॉन्फिडेंस का आधार है। सही जानकारी और सही साइज चुनकर न सिर्फ आप खुद को ज्यादा सहज महसूस कर सकती हैं, बल्कि अपनी बॉडी को भी बेहतर तरीके से सपोर्ट दे सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
