Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
बारिश के मौसम में चींटियों के क्यों लग जाते हैं पंख? जानें इसकी पीछे की दिलचस्प वजह
Why do ants grow wings after rain: मानसून ने दस्तक दे दी है इस मौसम में घरों में कीड़े-मकौड़े की भरमार होने लगती है। आपने देखा होगा कि बरसात में चींटियों के पंख निकल आते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है?
लेकिन इससे भी बड़ी बात यह है कि पंख निकलने के बाद यह चींटियां मर जाती है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्यों ऐसा होता है। चींटियों के पंख और उनकी मौत का क्या कनेक्शन है?

जुलाई में आते है ज्यादा नजर
जून की बारिश के बाद जुलाई में चींटों के पंख निकलने लगते हैं। क्योंकि ये वक्त इनके मेटिंग के सीजन का होता है। हालांकि जिन चीटिंयों को हम देखते हैं, उनके पंख नहीं होते हैं। लेकिन उड़ने वाली प्रजाति के चींटों को फ्लाइंग एंट्स कहते है। दरअसल फ्लाइंग एंट्स की रानी और नर चींटों के पंख होते है। ये साल भर तो जमीन के अंदर रहते हैं लेकिन जुलाई के महीने में ये बाहर निकल आते हैं और उड़ती हुई नजर आते हैं।
मैटिंग के बाद जीवन हो जाता है समाप्त
बारिश का मौसम चींटियों के लिए प्रजनन का मौसम होता है। इस मौसम में एक मादा चींटी के साथ कई नर चींटी होते हैं। इसमे से एक या एक से अधिक नर, मादा चींटी को अंडे देने में मदद करतेहैं। जब वो उड़ते हैं, तो इसे मैटिंग फ्लाइंग कहते हैं ।
आमतौर पर इस उड़ान के बाद नर चींटियों का जीवन समाप्त हो जाता है और वे मर जाते हैं। यानी प्रजनन क्रिया के बाद नर चींटी का जीवन समाप्त हो जाता है। मादा चींटी सुरक्षित स्थान पर जाकर अंडे देने लगती हैं। चूंकि अब उसे उड़ने की आवश्यकता नहीं होती हैं तो उनके पंख नष्ट हो जाते हैं। और इन पंखो को अपना भोजन बना लेती है | यहीं वजह है कि बारिश में हमें पंखों वाली चींटियां दिखाई देती है|
खाना स्टोर करने के लिए निकलते हैं बाहर
आपने नोटिस किया होगा कि बारिश के बाद चींटियां बहुत ज्यादा बाहर निकलने लगती है। दरअसल चींटियां नमी और उमस से बचने के लिए जमीन से बाहर निकल आती है। अपना खाना स्टोर करके रखते हैं। खासकर बरसात के दिनों में चीटें बाहर निकलकर अपना खाना स्टोर करते हैं क्योंकि आगे ठंड का मौसम होता है तो वो आगे के लिए खाना करते हैं स्टोर।



Click it and Unblock the Notifications
