Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
सर्जरी से पहले डॉक्टरों ने किया ऑपरेशन थियेटर में धन्वंतरि स्तोत्र का पाठ, Video हुआ Viral
Viral Video : इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टर सर्जरी शुरू करने से पहले धन्वंतरि स्तोत्र का पाठ करते नजर आ रहे हैं।
यह दृश्य न केवल भावनात्मक है, बल्कि यह आधुनिक चिकित्सा और प्राचीन भारतीय परंपरा के संगम को भी दर्शाता है। इस वायरल वीडियो के बाद जानते हैं भगवान धन्वंतरि है और इस स्त्रोत का महत्व-

कौन हैं भगवान धन्वंतरि?
भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद के जनक और चिकित्सकों के देवता माना जाता है। मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान वे अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे। धनतेरस के दिन उनकी पूजा विशेष रूप से की जाती है और माना जाता है कि उनका स्मरण करने से रोगों से मुक्ति और स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।
क्या है धन्वंतरि स्तोत्र?
धन्वंतरि स्तोत्र एक प्राचीन संस्कृत स्तुति है, जिसमें भगवान धन्वंतरि से रोगों से मुक्ति, दीर्घायु और स्वास्थ्य की कामना की जाती है। यह स्तोत्र विशेष रूप से वैद्य, आयुर्वेदाचार्य और कई चिकित्सक अपने कार्य की शुरुआत में पढ़ते हैं, ताकि इलाज सफल हो और रोगी को लाभ पहुंचे।
ऑपरेशन से पहले डॉक्टर्स ने क्यों किया ये स्त्रोत
वीडियो में दिख रहा है कि डॉक्टरों की एक टीम ऑपरेशन थिएटर में पूरी श्रद्धा से स्तोत्र का पाठ कर रही है, और उसके बाद ही सर्जरी शुरू होती है। यह पहल बताती है कि कैसे आधुनिक विज्ञान में कार्यरत लोग भी भारतीय संस्कृति और आस्था को अपने जीवन में स्थान दे रहे हैं।
सर्जरी करने से पहले डॉक्टरों द्वारा धन्वंतरि स्तोत्र का पाठ , भगवान में आस्था देखो इनकी।जयतु सनातन। pic.twitter.com/RwyWeC689S
— Harsha Patel 🇮🇳 (@harshagujaratan) July 4, 2025
सोशल मीडिया पर मिल रही सराहना
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग डॉक्टरों की इस पहल की सराहना कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा, "यह विज्ञान और आध्यात्म का अद्भुत संगम है।" वहीं कुछ लोगों ने इसे "भारतीयता की सच्ची पहचान" बताया।



Click it and Unblock the Notifications
