Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Geyser Safety Tips : बम की तरह फट सकता है बाथरुरुम गीजर, यूज करते हुए रहे सावधान!
हल्की हल्की ठंड के साथ सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है। अब इस मौसम में गर्म पानी का खूब इस्तेमाल होगा। ज्यादात्तर घरों में पानी गर्म करने के लिए गीजर का इस्तेमाल आम है, लेकिन इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है।
अगर कुछ सावधानियां नहीं बरती जातीं, तो गीजर से दुर्घटनाएं हो सकती हैं, जिसमें बाथरूम में विस्फोट होने का भी खतरा रहता है। आइए जानते हैं कि ठंड के मौसम में गीजर का इस्तेमाल करते हुए किन बातों का ध्यान रखें।

गीजर के इस्तेमाल के दौरान ये गलतियां ना करें
गीजर को लगातार चालू रखना
कई लोग भूलवश या आलस में गीजर को लगातार चालू रखते हैं। इससे गीजर का तापमान अत्यधिक बढ़ जाता है, जो विस्फोट का कारण बन सकता है। गीजर को सिर्फ आवश्यकता के समय चालू करें।
ओवरहीटिंग सुरक्षा का ध्यान न रखना
अगर आपके गीजर में ऑटोमैटिक कट-ऑफ सुविधा नहीं है, तो इसे समय पर बंद करना जरूरी है। ओवरहीटिंग से गीजर का प्रेशर बढ़ सकता है, जिससे बाथरूम में विस्फोट हो सकता है।
गीजर की नियमित सर्विसिंग न करना
समय-समय पर गीजर की सर्विसिंग और चेकअप बेहद जरूरी है। इससे गीजर के अंदर जमा होने वाले स्केलिंग और अन्य खराबियों का पता चलता है, जिससे दुर्घटना से बचा जा सकता है।
टेम्परेचर सेटिंग का सही इस्तेमाल न करना
गीजर का टेम्परेचर बहुत ज्यादा सेट करना खतरनाक हो सकता है। इसे मध्यम स्तर पर रखें, ताकि पानी का प्रेशर और तापमान नियंत्रित रहे।
गीजर में गलत प्रेशर वाल्व लगाना
प्रेशर वाल्व एक महत्वपूर्ण सेफ्टी फीचर है। अगर इसमें कोई गड़बड़ी होती है या सही से काम नहीं करता, तो गीजर के अंदर प्रेशर बढ़ने की स्थिति में विस्फोट हो सकता है।
गीजर को नियमित रूप से साफ न करना
गीजर के अंदर मिनरल्स जमा होने से इसकी क्षमता कम हो जाती है और ओवरहीटिंग का खतरा बढ़ जाता है।
सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण उपाय
- गीजर की नियमित सर्विस कराएं।
- ऑटोमैटिक कट-ऑफ वाला गीजर इस्तेमाल करें।
- इस्तेमाल के बाद गीजर बंद करना न भूलें।
- अच्छी क्वालिटी के प्रेशर वाल्व का इस्तेमाल करें।
- गीजर का सही तरीके से उपयोग करने पर न केवल आप सुरक्षित रहेंगे, बल्कि बिजली की भी बचत होगी।



Click it and Unblock the Notifications
