Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Dr APJ Abdul Kalam's Death Anniversary: सपनों को सच करने की प्रेरणा देते हैं ये डॉ. कलाम के कोट्स
Dr APJ Abdul Kalam Motivational Quotes : भारत के 11वें राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को हम सभी "मिसाइल मैन" के नाम से जानते हैं। वे एक महान वैज्ञानिक, प्रेरणादायक व्यक्तित्व और भारत रत्न से सम्मानित देशभक्त थे। उन्होंने DRDO और ISRO में अपने योगदान से भारत को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनके जीवन के 40 वर्ष विज्ञान और रक्षा अनुसंधान को समर्पित रहे।
27 जुलाई 2015 को शिलांग में छात्रों को संबोधित करते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वे इस दुनिया से विदा हो गए।
आज उनकी पुण्यतिथि पर हम उनके प्रेरणादायक विचारों को याद करते हैं, जो युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें सच करने की दिशा में प्रेरित करते हैं। कलाम साहब ने हमेशा कहा, "सपने वो नहीं जो आप नींद में देखें, सपने वो हैं जो आपको नींद नहीं आने दें।" उनका जीवन और विचार हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेंगे।

Dr APJ Abdul Kalam Inspirational & Motivational Quotes In Hindi
1. एक अच्छी पुस्तक हज़ार दोस्तों के बराबर होती है
जबकि एक अच्छा दोस्त एक लाइब्रेरी के बराबर होता है।
2. युवाओं को मेरा संदेश है कि कुछ अलग तरीके से सोचें,
कुछ नया करने का प्रयत्न करें,
हमेशा अपना रास्ता खुद बनाएं और असंभव को हासिल करें।
3. सपने वो नहीं हैं जो आप नींद में देखे,
सपने वो हैं जो आपको नींद ही ना आने दे।
4. अपने कार्य में सफल होने के लिए आपको एकाग्रचित होकर
अपने लक्ष्य पर ध्यान लगाना होगा।
5. शिखर तक पहुंचने के लिए ताकत चाहिए होती है,
चाहे वो माउन्ट एवरेस्ट का शिखर हो या आपका पेशा।
6. अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो,
तो पहले सूरज की तरह जलो।
7. किसी विद्यार्थी की सबसे जरूरी एवं महत्वपूर्ण
विशेषताओं में से एक विशेषता यह है कि प्रश्न पूछना,
इसलिए विद्यार्थियों को प्रश्न पूछने में कोई संकोच नहीं करना चाहिए।
8. जिंदगी और समय, विश्व के दो सबसे बड़े अध्यापक है,
ज़िंदगी हमे समय का सही उपयोग करना सिखाती है,
जबकि समय हमे ज़िंदगी की उपयोगिता बताती है।
9. शिक्षण एक बहुत ही महान पेशा है
जो किसी व्यक्ति के चरित्र, क्षमता, और
भविष्य को आकार देता हैं, अगर लोग मुझे एक
अच्छे शिक्षक के रूप में याद रखते हैं,
तो मेरे लिए ये सबसे बड़ा सम्मान होगा।
APJ Abdul Kalam Ke Anmol Vichar
- मुझे पूरा यकीन है की जब तक किसी ने नाकामयाबी की कड़वी गोली न चखी हो, वो कायमाबी के लिए पर्याप्त महत्वाकांक्षा नहीं रख सकता।
- अपने मिशन में कामयाबी चाहते हैं तो सिर्फ और सिर्फ अपने लक्ष्य पर निशाना लगाएं।
- एपीजे अब्दुल कलाम
- आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते, लेकिन अपनी आदतें बदल सकते हैं. निश्चित रूप से आपकी आदतें आपका भविष्य बदल देंगी
- अगर आप किसी प्रयास में FAIL हो जाएं तो कोशिश करना न छोड़ें क्योंकि FAIL का मतलब होता है First Attempt In Learning



Click it and Unblock the Notifications
