Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
APJ Abdul Kalam Quotes: मिसाइल मैन डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर हर भारतीय को जानने चाहिए उनके विचार
APJ Abdul Kalam Quotes: एपीजे अब्दुल कलाम, पूर्व भारतीय राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक, एक ऐसी प्रेरणा रहें हैं जिन्हें देश और विश्व ने सदैव सम्मान दिया। उनकी पुण्यतिथि हर साल 27 जुलाई को मनाई जाती है, जो उनके जीवन और कार्यों को याद करने का अवसर होता है। अब्दुल कलाम ने वैज्ञानिक शोध और नवाचारों में अपना अद्वितीय योगदान दिया और भारतीय रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र में अपनी योगदान की रूपरेखा में बहुमुखी प्रगति की।
उनकी उत्कृष्टता, सादगी और दृढ़ संकल्प ने उन्हें देशवासियों के दिलों में अटल रूप से स्थापित किया है। उनके समर्पण और देशभक्ति के प्रतीक रूप में, उन्हें सदैव याद किया जाता रहेगा। 27 जुलाई को कलाम जी की पुण्यतिथि के अवसर पर पेश हैं उनके कुछ ऐसे प्रभावशाली उद्धरण जो आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं -
APJ Abdul Kalam Quotes for Students in Hindi

1.
हमें कभी हार नहीं माननी चाहिए और कभी परेशानियों को हमें खुद को हराने नहीं देना चाहिए।
-डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
2.
खुश रहने का बस एक ही मंत्र है ''उम्मीद बस खुद से रखो'' किसी और इंसान से नहीं।
-डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम

3.
महान लक्ष्य, ज्ञान, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प हो तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है।
-डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम

4.
युवाओं को मेरा संदेश है कि अलग तरीके से सोचें, कुछ नया करने का प्रयत्न करें, अपना रास्ता खुद बनाएं और असंभव को हासिल करें।
-डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
5.
किसी विद्यार्थी की सबसे जरूरी विशेषताओं में से एक है प्रश्न पूछना, इसलिए विद्यार्थियों को प्रश्न पूछने दीजिए।
-डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम

APJ Abdul Kalam Quotes and Motivational Thoughts for Students in Hindi
6.
अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो पहले सूरज की तरह जलना सीखो।
-डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम

7.
शिक्षा का मकसद कौशल और विशेषज्ञता के साथ अच्छे इंसान बनाना है, शिक्षकों द्वारा प्रबुद्ध मनुष्य बनाए जा सकते हैं।
-डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
8.
विज्ञान मानवता के लिए एक खूबसूरत तोहफा है, हमें इसे बिगाड़ना नहीं चाहिए।
-डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम

9.
इंतजार करने वाले को उतना ही मिलता हैं, जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं।
-डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
10.
सपने सच हों इसके लिए सपने देखना जरूरी है।
-डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
