Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Dr BR Ambedkar Punyatithi Msgs: महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर इन संदेशों के साथ डॉ. अंबेडकर को दें श्रद्धांजलि
Dr BR Ambedkar Punyatithi Msgs: डॉ. भीमराव अंबेडकर, जिन्हें बाबासाहेब के नाम से जाना जाता है, भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार और सामाजिक न्याय के प्रबल समर्थक थे। हर साल 6 दिसंबर को उनकी पुण्यतिथि को 'महापरिनिर्वाण दिवस' के रूप में मनाया जाता है।
डॉ. अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज में व्याप्त असमानता, भेदभाव और जातिवाद को खत्म करने के लिए समर्पित कर दिया। वह भारत के पहले कानून मंत्री थे और उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाई। बाबासाहेब ने अपने जीवन में शिक्षा, समानता और मानवाधिकारों के लिए कई आंदोलन चलाए।

6 दिसंबर 1956 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन के बाद से इस दिन को उनके विचारों और योगदान को याद करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन लाखों लोग मुंबई के चैत्यभूमि पर एकत्र होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
डॉ. अंबेडकर ने अपने जीवन में सामाजिक और राजनीतिक सुधार के लिए कई पहल कीं। उन्होंने दलितों, महिलाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। महापरिनिर्वाण दिवस हमें उनके विचारों को अपनाने और समानता व न्यायपूर्ण समाज की स्थापना के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है।
डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के लिए संदेश (Dr BR Ambedkar Death Anniversary 2024 Messages and Quotes)
1. "शिक्षा, समानता और मानवता के प्रतीक डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन। आपके विचार और आदर्श सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।"
2. "संविधान निर्माता और समाज सुधारक डॉ. अंबेडकर को महापरिनिर्वाण दिवस पर शत-शत नमन। उनके विचार आज भी हमारे पथप्रदर्शक हैं।"
3. "जातिवाद और भेदभाव के खिलाफ संघर्ष करने वाले डॉ. अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। आपका जीवन प्रेरणा का स्रोत है।"
4. "डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों को अपनाएं और समानता व न्यायपूर्ण समाज की स्थापना करें। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।"
5. "महापरिनिर्वाण दिवस पर संविधान के शिल्पकार और सामाजिक समता के योद्धा डॉ. अंबेडकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।"
Dr BR Ambedkar Death Anniversary 2024 Shradhanjali Messages in Hindi
6. "अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहने की शिक्षा देने वाले डॉ. अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर नमन। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।"
7. "शिक्षा के बिना प्रगति संभव नहीं, यह सीख देने वाले बाबासाहेब को महापरिनिर्वाण दिवस पर शत-शत नमन।"
8. "डॉ. अंबेडकर ने हमें न्याय, स्वतंत्रता और समानता का पाठ पढ़ाया। उनकी पुण्यतिथि पर उनके योगदान को याद करते हैं।"
9. "महान संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करें और सामाजिक समरसता को बढ़ावा दें। उन्हें नमन।"
10. "डॉ. अंबेडकर ने जो समाज का सपना देखा था, उसे साकार करने के लिए काम करें। महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि।"
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
