Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Dr. Rajendra Prasad Jayanti 2025: डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर पढ़ें उनके अनमोल विचार
Dr. Rajendra Prasad Quotes: आज 3 दिसंबर को भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद उन नेताओं में से थे, जिनका जीवन सादगी, ईमानदारी और देशभक्ति का सच्चा उदाहरण है। उनका जन्म 3 दिसंबर 1884 को बिहार के सीवान जिले के जिरादेई गांव में हुआ। उन्होंने पटना कॉलेज और कलकत्ता विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा पूरी की और कानून की पढ़ाई में टॉप किया।
एक सफल वकील होने के बावजूद, जब देश को उनकी जरूरत पड़ी तो उन्होंने बिना झिझक सब कुछ छोड़कर स्वतंत्रता आंदोलन में खुद को समर्पित कर दिया। महात्मा गांधी के सबसे भरोसेमंद साथियों में उनका नाम लिया जाता है। साल 1950 में उन्हें स्वतंत्र भारत का पहला राष्ट्रपति चुना गया। वे 12 साल तक राष्ट्रपति पद पर बने रहे। साल 1962 में राजेंद्र प्रसाद को भारत सरकार द्वारा सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया।
डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिर्फ एक राजनेता नहीं थे, भारत के संविधान निर्माता, एक प्रतिष्ठित वकील, शिक्षक और लेखक भी थे। वे एक सरल, विनम्र और अनुशासित व्यक्ति थे, जो हमेशा सही रास्ते पर चलने और लोगों को प्रेरित करने में विश्वास रखते थे। उनके शब्दों में इतना दम था कि आज भी पढ़ने पर मन में ऊर्जा और सकारात्मकता भर जाती है। आइए, आज डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर पढ़ते हैं उनके अनमोल विचार -
राजेंद्र प्रसाद की कही प्रेरणादायक बातें - Rajendra Prasad Quotes In Hindi

1. "मंजिल को पाने की दिशा में आगे बढ़ते हुए याद रहे कि मंजिल की ओर बढ़ता रास्ता भी उतना ही नेक हो।"
2. "खुद पर उम्र को कभी हावी नहीं होने देना चाहिए।"
3. "किसी की गलत मंशाएं आपको किनारे नहीं लगा सकतीं।"
4. "जो बात सिद्धांत में गलत है, वह बात व्यवहार में भी सही नहीं है।"
5. "जो मैं करता हूं, उन सभी भूमिकाओं के बारे में सावधान रहता हूं।"
6. "हर किसी को अपनी उम्र के साथ सीखने के लिए खेलना चाहिए।"
7. "मैं एक ऐसे पड़ाव पर हूं, जहां खुद की उम्र को बेहद अच्छी तरह समझता हूं।"
8. "जिस देश को अपनी भाषा और साहित्य के गौरव का अनुभव नहीं है, वह उन्नत नहीं हो सकता।"
9. "पेड़ों के आसपास चलने वाला अभिनेता कभी आगे नहीं बढ़ सकता।"

10. "कोई भी किसी को एक तरह धक्का नहीं दे सकता।"
11. "सच्चा नेता वह होता है जो जनता की भलाई के लिए काम करता है, न कि व्यक्तिगत लाभ के लिए।"
12. "संविधान न केवल कागज पर लिखे शब्द हैं, बल्कि यह हमारी स्वतंत्रता, अधिकार और कर्तव्यों का प्रतीक है।"
13. "स्वतंत्रता का मूल्य तभी होता है जब हम उसका सही उपयोग करते हैं।"
14. "जब तक हम देश के प्रति सच्चे नहीं होते, तब तक सच्ची स्वतंत्रता संभव नहीं है।"
15. "मैं सिर्फ एक साधारण आदमी हूँ, जिसे अपने देश के लिए कुछ करने का अवसर मिला।"



Click it and Unblock the Notifications
