Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Durga Puja Pandals in Delhi-NCR: दिल्ली-NCR में कहां-कहां सजेंगे बंगाली स्टाइल दुर्गा पंडाल, आप भी करें दर्शन
Durga Puja Pandals Delhi-NCR: हर साल जब शरद ऋतु की ठंडी हवा में ढाक की थाप और फूलों की खुशबू घुलने लगती है, तो दिल्ली-NCR की सड़कें बंगाल की याद दिलाने लगती हैं। इन दिनों शारदीय नवरात्रि चल रहे हैं और सप्तमी तिथि से दुर्गा पूजा की भी तैयारी होने लगती है। 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक में शहर 'मिनी कोलकाता' बन जाता है, जहां बंगाली स्टाइल के भव्य पंडाल सजते हैं, रंग-बिरंगे थीम्स, पारंपरिक मूर्तियां, धुनुची नाच, और कोलकाता जैसी स्ट्रीट फूड की महक। चाहे आप भक्त हों या उत्साही पंडाल-हॉपर, ये पंडाल न सिर्फ आध्यात्मिक शांति देते हैं, बल्कि कला, संस्कृति और समुदाय की भावना से भर देते हैं।
मगर कई लोगों को ये पता ही नहीं होता है कि दिल्ली-एनसीआर में कहां-कहां बंगाली स्टाइल में दुर्गा पूजा का पंडाल सजा है जहां दर्शन करने के लिए जाया जा सकता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो आइए जान लेते हैं कि इस बार की चमक-दमक वाले प्रमुख बंगाली स्टाइल पंडाल दिल्ली-एनसीआर में कहां-कहां लगे हैं।

दिल्ली-एनसीआर में कहां-कहां लगे हैं पंडाल?
नई दिल्ली में कालीबाड़ी मंदिर मार्ग पर
दिल्ली में दुर्गा पूजा के भव्य पंडाल का दर्शन करना है तो आप नई दिल्ली के कालीबाड़ी मंदिर मार्ग पर जाएं। यहां साल 1930 से आज तक लगातार कालीबाड़ी मंदिर मार्ग पर दुर्गा पूजा का भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। यहां असंख्य लोग आते हैं और मां दुर्गा के दर्शन करते हैं।
नोएडा सेक्टर-62
अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं तो जान लें कि नोएडा सेक्टर 62 में मां दुर्गा का भव्य पंडाल लगता है। खास बात ये है कि इस पंडाल में थीम बेस्ड मूर्तियां सजाई जाती हैं। आप अगर वहां जाना चाहते हैं को मेट्रो से जा सकते हैं ताकि जाम से बच सकें। आप अपनी फैमिली के साथ वहां जा सकते हैं।
गुड़गांव में भी सजा है दुर्गा पंडाल
जो लोग गुड़गांव में रहते हैं वो भी खुश हो जाएं क्योंकि उनके घर के पास ही गुड़गांव के सेक्टर-47 और 56 में मां दुर्गा का बंगाली स्टाइल में भव्य पंडाल सजा है। यहां बंगाली भोजन और मिठाइयों का भी इंतजाम है जिन्हें आप इंजॉय कर सकते हैं। यहां पर पूरे कोलकाता स्टाइल में दुर्गा पंडाल सजते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
