Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर
Dussehra Rangoli: विजयदशमी पर इन रंगोली से सजाएं घर का आंगन, यहां से लें डिजाइन आइडिया
Dussehra 2024 Rangoli Designs : दशहरा पर रंगोली बनाने का विशेष महत्व है, क्योंकि यह न केवल सजावट का एक हिस्सा है, बल्कि शुभता, सकारात्मक ऊर्जा, और त्योहार की धार्मिक भावना को भी दर्शाता है। दशहरा भगवान राम की रावण पर विजय और देवी दुर्गा की महिषासुर पर जीत को दर्शाता है। रंगोली इन जीतों की खुशी और उल्लास को दिखाने का एक तरीका है। रंगोली में अच्छे और बुरे के प्रतीकात्मक चित्रण भी किए जाते हैं, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देते हैं।
अगर दशहरा के मौके पर रंगोली बनाने के लिए आप कुछ खास और पारंपरिक डिज़ाइन ढूंढ रहे हैं, तो यहां कुछ रंगोली डिज़ाइन आइडियाज दिए गए हैं।

राम नाम की रंगोली
"राम" शब्द को खूबसूरत रंगों से लिखकर उसके चारों ओर सुंदर डिजाइन बना सकते हैं, जिसमें दीये और फूलों का उपयोग कर सकते हैं। दशहरा पर धनुष और तीर का बहुत महत्व है। आप सरल और सुंदर तरीके से रंगों का उपयोग कर धनुष और तीर की डिज़ाइन बना सकते हैं।

पान की रंगोली डिजाइन
दशहरा पर कई जगह पान खानेका बहुत महत्व है। आप सरल और सुंदर तरीके से रंगों का उपयोग कर पान की डिज़ाइन बना सकते हैं।

शुभ संदेश रंगोली
"शुभ दशहरा" या "विजयदशमी की शुभकामनाएं" जैसे संदेशों को रंगोली में शामिल कर सकते हैं। इसके चारों ओर फूलों और दीपों का डिज़ाइन बनाकर इसे सजाया जा सकता है।

दीयों के साथ पारंपरिक रंगोली
दीयों और फूलों के साथ एक पारंपरिक रंगोली डिज़ाइन बना सकते हैं। इसमें आप मंडल (सर्कल) की डिजाइन का उपयोग कर सकते हैं और उसमें छोटे-छोटे दीये रखकर उसे सजाएं।

फूलों की रंगोली
सिर्फ फूलों का इस्तेमाल कर रंगोली बनाना भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। विभिन्न रंगों के फूलों से सुंदर डिजाइन बना सकते हैं, जो इस दिन की पवित्रता और सौंदर्य को बढ़ाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
