Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान
क्या E20 पेट्रोल मीठा होता है? जानें सिक्किम के वायरल वीडियो में पेट्रोल टैंक पर क्यों टूट पड़ीं चींटियां
Sikkim Viral Video Ants On Car Petrol Tank: सिक्किम से सामने आए एक हैरान कर देने वाले वीडियो ने इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है। वीडियो में एक कार के फ्यूल टैंक (पेट्रोल कैप) के आसपास सैकड़ों चींटियां मंडराती और जमा होती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने मजाकिया लहजे में लिखा, "क्या प्रकृति बता रही है कि आजकल पेट्रोल में कितना गन्ने का रस है?" बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर यह दावा आग की तरह फैल गया कि E20 पेट्रोल में सचमुच 'गन्ने का रस' या चीनी मिलाई जा रही है, जिसकी मिठास के चक्कर में चींटियां पेट्रोल टैंक पर टूट पड़ी हैं। लेकिन क्या वाकई आपके वाहन में डाले जाने वाले पेट्रोल में चीनी मौजूद है? या फिर इसके पीछे कोई और ही वैज्ञानिक खेल है? आइए जानते हैं सिक्किम के इस वायरल वीडियो और E20 पेट्रोल के पीछे की पूरी सच्चाई।

फैक्ट चेक: क्या E20 पेट्रोल में सचमुच 'गन्ने का रस' या चीनी होती है?
सोशल मीडिया पर चल रहा यह दावा कि पेट्रोल में चीनी या गन्ने का रस होता है, पूरी तरह गलत और भ्रामक है। सवाल ये है कि क्या है E20 पेट्रोल, और कैसे बनता है इथेनॉल? बता दें कि E20 का सीधा सा मतलब है कि इसमें 80 प्रतिशत सामान्य पेट्रोल और 20 प्रतिशत 'इथेनॉल' (Biofuel) मिलाया गया है। यह सच है कि भारत में इथेनॉल का उत्पादन गन्ने के शीरे (Molasses), खराब अनाज या मक्के से किया जाता है। लेकिन, फैक्ट्री में डिस्टिलेशन और फर्मेंटेशन की जटिल रासायनिक प्रक्रिया के दौरान इसके अंदर मौजूद वास्तविक चीनी पूरी तरह नष्ट हो जाती है। अंतिम उत्पाद के रूप में केवल शुद्ध रासायनिक अल्कोहल (इथेनॉल) ही बचता है, जिसमें मिठास या चीनी का एक भी कण नहीं होता।
अगर पेट्रोल मीठा नहीं है, तो पेट्रोल टैंक पर क्यों टूटीं चींटियां?
वायरल वीडियो ने को देख लोगों के मन में सवाल ये उठता है कि जब पेट्रोल में चीनी नहीं है, तो चींटियों के वहां जमा होने के पीछे क्या कारण हैं? इसके पीछे वैज्ञानिकों ने दो बेहद दिलचस्प कारण बताए हैं-
इथेनॉल की मीठी गंध (Sweet Odor): इथेनॉल में एक बहुत ही हल्की और मीठी गंध होती है। चींटियों की सूंघने की शक्ति बहुत तेज होती है और यह गंध उन्हें किसी सड़े हुए मीठे फल या भोजन के स्रोत जैसी लगती है। इस गंध से भ्रमित होकर चींटियां खाने की तलाश में वहां खिंची चली आती हैं।
सिक्किम का मौसम और अनुकूल जगह: सिक्किम जैसे ठंडे, नम और पहाड़ी इलाकों में गाड़ियों का फ्यूल टैंक के आसपास का हिस्सा अंदरूनी इंजन की वजह से थोड़ा गर्म और सुरक्षित होता है। चींटियां अक्सर छिपने या आराम करने के लिए ऐसी सूखी और गर्म जगहों की तलाश करती हैं।
E20 तो शुरुआत है, अब देश में दौड़ेंगी 100% इथेनॉल से चलने वाली गाड़ियां: नितिन गडकर
इथेनॉल को लेकर चल रही इस चर्चा के बीच केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने देश के ईंधन भविष्य को लेकर एक और बड़ी घोषणा की है। सरकार अब E20 के बाद सीधे E100 (100% इथेनॉल) को लागू करने के कानूनी नियमों को अंतिम रूप दे चुकी है। देश में मारुति सुजुकी ने अपनी लोकप्रिय कार 'वैगनआर' का 100% इथेनॉल से चलने वाला मॉडल पेश कर दिया है। हीरो मोटोकॉर्प ने भी 100% इथेनॉल पर दौड़ने वाली दो फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलें बाजार में उतार दी हैं। इसके अलावा टोयोटा, हुंडई, सुजुकी और एमजी जैसी बड़ी कंपनियां भी जल्द ही अपने फ्लेक्स-फ्यूल वाहन भारत में लॉन्च करने वाली हैं, जिससे पेट्रोल पर देश की निर्भरता और आम जनता की जेब पर बोझ दोनों कम होंगे।



Click it and Unblock the Notifications