Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
Earthquake Safety Tips: भूकंप आने पर क्या करें और क्या न करें, मलबे में दबने पर कैसे सुरक्षित बाहर निकलें?
म्यांमार में शुक्रवार सुबह 11:50 बजे 7.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके भारत, थाईलैंड, बांग्लादेश और चीन समेत पांच देशों में महसूस किए गए। इस भूकंप से म्यांमार और थाईलैंड में करीब 150 लोगों की जान चली गई। बैंकॉक की बहुमंजिला इमारत धराशायी हो गई और लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। म्यांमार के छह क्षेत्रों और राज्यों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है।
म्यांमार में अब तक 188 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 732 लोग घायल हुए हैं। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक अंडर कंस्ट्रक्शन 30 मंजिला इमारत गिर गई, जहां 400 लोग काम कर रहे थे। इस हादसे में 80 लोग लापता हैं और 3 लोगों की मौत हुई है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, इस भूकंप से होने वाली मौतों की संभावना रेड कैटेगरी में रखी गई है, जिसमें 10 हजार से 1 लाख तक मौतें होने की आशंका है। भूकंप अचानक से आता है जान माल की हानि पहुंचाता है, ऐसे में आपको भूकंप से बचने के लिए सुरक्षा उपायों के बारे में मालूम होना चाहिए।

भूकंप के दौरान सुरक्षा उपाय
भूकंप के दौरान घबराहट से बचने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सावधानियां बरतनी चाहिए:
1. गिरने से बचें और सुरक्षित स्थान पर शरण लें
- अपने हाथों और घुटनों के बल झुक जाएं ताकि गिरने से चोट न लगे।
- अपने सिर और गर्दन को बचाने के लिए किसी मजबूत फर्नीचर (जैसे टेबल या डेस्क) के नीचे चले जाएं।
- यदि फर्नीचर नहीं है, तो अपने सिर और गर्दन को हाथों से ढककर किसी सुरक्षित कोने में झुककर बैठें।
- अगर आप खुले स्थान पर हैं, तो वहीं रहें और अपने सिर व गर्दन को सुरक्षित रखें।
भाग-दौड़ न करें, जहां हैं वहीं रहें
- यदि आप किसी इमारत के अंदर हैं, तो बाहर भागने से बचें। बाहर गिरने वाला मलबा अधिक खतरनाक हो सकता है।
- खिड़कियों, कांच के दरवाजों और अन्य नाजुक चीजों से दूर रहें।
दीवारों और दरवाजों से दूर रहें
- दरवाजों या कमजोर दीवारों के पास खड़े न हों, क्योंकि वे गिर सकते हैं।
- किसी अंदरूनी कमरे में चले जाएं जहां संरचना मजबूत हो।
बाहर होने पर क्या करें?
- खुले क्षेत्र में जाएं और इमारतों, पेड़ों, बिजली के खंभों और अन्य गिरने वाली चीजों से दूर रहें।
- जब तक झटके बंद न हो जाएं, तब तक खुले में ही रहें।
यदि आप गाड़ी में हों
- सड़क के किनारे किसी सुरक्षित स्थान पर रुकें।
- इमारतों, पुलों, ओवरपास या बिजली के तारों से दूर रहें।
- सीटबेल्ट लगाए रखें और जब तक झटके बंद न हों, वाहन के अंदर ही रहें।
भूकंप के बाद क्या करें?
सुरक्षा जांच करें
- भूकंप के झटके बंद होने के बाद आग, गैस रिसाव या अन्य खतरों की जांच करें।
- यदि गैस की गंध आए, तो तुरंत बाहर निकलें और यदि संभव हो तो गैस कनेक्शन बंद कर दें।
आपातकालीन किट तैयार रखें
- हमेशा एक आपातकालीन किट रखें, जिसमें पानी, भोजन, प्राथमिक चिकित्सा सामग्री, टॉर्च, बैटरियां और जरूरी दस्तावेज हों।
समुद्र तट के पास रहने पर क्या करें?
- यदि आप समुद्र तट के पास रहते हैं, तो भूकंप के तुरंत बाद ऊंचे स्थान पर चले जाएं, क्योंकि सुनामी का खतरा हो सकता है।
आपात स्थिति में फंसने पर क्या करें?
- यदि आप मलबे में फंस गए हैं, तो ज्यादा हिलने-डुलने से बचें, क्योंकि इससे और ज्यादा धूल फैल सकती है।
- किसी दीवार या पाइप के पास हों, तो उस पर धीरे-धीरे हाथ मारें ताकि बचाव दल को संकेत मिल सके।
- यदि आपके पास सीटी (व्हिसल) हो, तो उसे बजाकर बचाव दल को सतर्क करें।
- अपने चेहरे को रूमाल या कपड़े से ढक लें ताकि धूल से बचाव हो सके।
- भूकंप प्राकृतिक आपदा है, लेकिन सही सावधानी और त्वरित निर्णय लेकर अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
