Latest Updates
-
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें
First Anniversary of Ram Mandir : राम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर सजाएं ये रंगोली डिजाइन, खिल उठेगा अंगना
First Anniversary of Ram Mandir Ayodhya Rangoli Desings : आज भगवान राम की पूजा करने वाले सभी भक्तों के लिए बहुत ही खुशी भरा दिन है। आज से एक साल पहले ही अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का उद्घाटन हुआ था। आज मंदिर की पहली वर्षगांठ है, जो हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। रामलला का विशेष श्रृंगार किया गया है, और देशभर में लोग पूजा-पाठ, प्रसाद, और घर-मंदिर की सजावट से इस खास दिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं।
यदि आप अपने घर को खास तरीके से सजाना चाहते हैं, तो खूबसूरत रंगोली डिजाइन्स ट्राई करें। ये रंगोली न केवल आपके घर को आकर्षक बनाएगी, बल्कि पॉजिटिव वाइब्स और खुशियों का संचार भी करेगी। रंगोली में भगवान राम, कमल का फूल, दीपक और अन्य पारंपरिक डिजाइन्स का इस्तेमाल करें।

धनुष वाली सिंपल और सुंदर रंगोली
धनुष श्रीराम के प्रतीक के तौर भी जाना जाता है। राम अयोध्या मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर आप धनुष वाली सिंपल और सुंदर रंगोली डिजाइन भी मन मोह रहा है। ये डिजाइन खासकर के बिगिनर्स के लिए बहुत अच्छा है।

दियें वाली रंगोली
बिल्कुल आसान तरीके से रंगोली के डिजाइन को बनाना चाहती हैं तो इस तरीके दीपक जलाकर घर की दहलीज पर भगवान श्री राम के नाम की रंगोली के डिजाइन को बना सकते हैं।

जय श्री राम वाली रंगोली डिजाइन
प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के दिन आप जय श्री राम लिखी हुई और धनुष बाण के डिजाइन वाली इस रंगोली को घर में बना सकते हैं। प्रभु राम के स्वागत के लिए इसे घर के द्वार पर बना सकते हैं।

राम सीता की रंगोली डिजाइन
यह रंगोली भी आप बना सकते हैं जिसमें भगवान राम और माता सीता एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। यह रंगोली आपके आंगन को जगमग कर देगी। हालांकि इसमें आपको थोडी मेहनत करनी होगी।

गेंदे और गुलाब के फूलों से बनी रंगोली डिजाइन
आप गेंदे और गुलाब के फूलों से आसान रंगोली डिज़ाइन बना सकते हैं। फूलों को आकर्षक पैटर्न में सजाएं और बीच में या किनारों पर मोम के दीपक जलाकर रंगोली को पूरा करें। यह सरल और प्राकृतिक सजावट खूबसूरती बढ़ाएगी।

डॉट वाली रंगोली की डिजाइन
आजकल डॉट डिज़ाइन रंगोली बेहद पसंद की जाती है। अगर आप कुछ अलग और आसान डिज़ाइन चाहती हैं, तो हनुमान और भगवान श्री राम के नाम की रंगोली बना सकती हैं। पीले और भगवा रंग का इस्तेमाल कर उनके नाम को आकर्षक डॉट्स से उकेरें। यह रंगोली न केवल खूबसूरत दिखेगी, बल्कि धार्मिक आस्था भी प्रकट करेगी।



Click it and Unblock the Notifications