Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Makar Sankranti 2025 पर घर के आंगन पर सजाएं ये रंग-बिरंगी रंगोली, यहां देखें डिजाइन
Makar Sankranti 2025 Rangoli Designs: मकर संक्रांति भारतीय त्योहारों में एक विशेष स्थान रखता है। यह त्योहार सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ मनाया जाता है, जो नए वर्ष की शुरुआत का प्रतीक होता है। मकर संक्रांति का पर्व दान, पुण्य और उत्सव का प्रतीक है, साथ ही यह हमारी परंपराओं और कला-संस्कृति को भी दर्शाता है।
इस दिन विशेष रूप से रंगोली बनाने की परंपरा है, क्योंकि यह घर में सुख-समृद्धि और शुभता लाने का प्रतीक मानी जाती है।
इस दिन रंगोली की सजावट खास महत्व रखती है। रंगोली न केवल घर को सुंदर बनाती है, बल्कि इसे शुभता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी माना जाता है। हम आपके लिए कुछ खूबसूरत और आसान रंगोली डिजाइन्स लेकर आए हैं, जो आपके घर को खास बनाएंगे।

सूर्य देवता की डिजाइन
मकर संक्रांति पर सूर्य देवता की पूजा का विशेष महत्व है। आप सूर्य के प्रतीक को केंद्र में रखकर रंगोली बना सकते हैं। पीले, नारंगी और लाल रंगों का उपयोग इसे और आकर्षक बनाएगा। सूर्य के चारों ओर ताजे फूलों और रंगीन पाउडर से सजाकर इसे शुभ और आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है।

मकर संक्रांति पर पतंगबाजी की रंगोली की डिजाइन
मकर संक्रांति पर पतंगबाजी का जोश और उत्साह अद्वितीय होता है। आप रंगोली में रंग-बिरंगी पतंगों के डिजाइन्स बनाकर त्योहार की थीम को खूबसूरती से दर्शा सकते हैं। इन डिजाइनों में नीला, लाल, पीला और हरा रंग उपयोग करके पतंगों की आकृतियां बनाई जा सकती हैं, जो उत्सव की खुशी और आनंद को व्यक्त करती हैं।

मोर की आकृति की रंगोली डिजाइन
अगर आप अपनी रंगोली को अनोखा बनाना चाहते हैं, तो मोर की आकृति बनाएं। इसके लिए हरे, नीले और पीले रंगों का इस्तेमाल करें। मोर की सुंदरता और जीवंत रंग इसे खास बना देंगे, और यह रंगोली आपके आंगन को सजाने के साथ-साथ सभी का ध्यान आकर्षित करेगी।

फूलों वाली रंगोली डिजाइन
फूलों वाली रंगोली डिजाइन बनाना आसान और आकर्षक है। यह आंगन को सजाने के साथ-साथ त्योहार की खुशी को भी बढ़ाती है। गन्ने, पान के पत्ते और पतंग के साथ बनी रंगोली एक अद्भुत और अनोखा रूप देती है।

हल्दी कुमकुम वाली रंगोली मकर संक्रांति की डिजाइन
शुभ संक्रांति की ये रंगोली डिजाइन त्योहार की शान बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। फूलों से सजी पतंग, पान के पत्ते और हल्दी कुमकुम वाली रंगोली मकर संक्रांति की खुशी को और बढ़ाएंगी। यह डिजाइन आपके आंगन में रंग-बिरंगी सुंदरता लाएगी और सभी को बेहद पसंद आएगी, त्योहार का आनंद और भी खास होगा।



Click it and Unblock the Notifications
