Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Eid-e-Milad-Un-Nabi 2026 Wishes: ईद-ए-मिलाद के मौके पर दोस्तों-रिश्तेदारों को भेजें ये खूबसूरत पैगाम
Eid-e-Milad-Un-Nabi 2026 Wishes: ईद-ए-मिलाद (Eid-e-Milad-un Nabi 2026), जिसे मिलाद उन-नबी भी कहा जाता है, मुस्लिम समुदाय के प्रमुख धार्मिक अवसरों में से एक है। यह दिन पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश की याद में मनाया जाता है। इस वर्ष 26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद उन नबी का त्यौहार मनाया जाएगा। इस मौके पर लोग उनके जीवन, नेक विचारों और इंसानियत से जुड़ी शिक्षाओं को याद करते हैं। इस दिन मस्जिदों और घरों को सजाया जाता है, लोग दरूद व सलाम पढ़े जाते हैं और अमन, मोहब्बत व भाईचारे का संदेश दिया जाता है। अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को ईद-ए-मिलाद की शायराना अंदाज में शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो ये संदेश भेज सकते हैं।

Eid-e-Milad-Un Nabi 2026 Wishes And Quotes in Hindi
1. आज हर दिल में मोहब्बत का उजाला हो जाए,
हर चेहरे पर खुशियों का सवेरा हो जाए,
नफरत मिटे, प्यार की खुशबू फैल जाए,
ईद-ए-मिलाद की आपको दिल से मुबारकबाद!
2. आज से अमीरी-गरीबी का फासला न रहे,
हर इंसान एक-दूसरे को अपना भाई कहे,
भूल जाएं सभी शिकवे और गिले,
ईद-ए-मिलाद की आपको ढेरों मुबारकबाद मिले!
3. दुनिया की हर फिजा में उजाला रसूल का,
हर दिल में बसा हो प्यार रसूल का,
खुशियों से महकता रहे आपका हर पल,
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद आपको!
4. रहमतों की बारिश हो, बरकतों का बसेरा हो,
हर घर में खुशियों का सवेरा हो,
दुआओं से महक उठे जिंदगी का हर पल,
ईद-ए-मिलाद की मुबारकबाद हो आज और हर कल!
5. मोहब्बत का पैगाम लेकर आया है ये दिन,
रहमतों की सौगात लेकर आया है ये दिन,
हर दिल में भाईचारा और प्यार रहे,
ईद-ए-मिलाद की खुशियां आपके साथ रहें!
6. नूर से रोशन हो आपका हर रास्ता,
दुआओं से खूबसूरत हो जिंदगी का हर वास्ता,
खुशियां आपके कदमों को चूमती रहें,
ईद-ए-मिलाद की मुबारकबाद मिलती रहे!
7. हर दिल में मोहब्बत, हर जुबां पर दुआ हो,
हर घर में सुकून और खुशियों की फिजा हो,
रहमतों से भर जाए जिंदगी आपकी,
ईद-ए-मिलाद की दिल से मुबारकबाद हो!
8. प्यार बांटें, नफरत को दिल से मिटाएं,
इंसानियत का पैगाम हर दिल तक पहुंचाएं,
खुशियों से भर जाए जीवन का हर पल,
ईद-ए-मिलाद की मुबारकबाद आपको आज और कल!
9. रब की रहमत से हर मुश्किल आसान हो,
हर दुआ आपकी कबूल और हर अरमान हो,
चेहरे पर हमेशा मुस्कान बनी रहे,
ईद-ए-मिलाद की खुशियां सदा आपके साथ रहें!
10. नबी की सीरत से जिंदगी संवार लें,
मोहब्बत और भाईचारे को अपना लें,
हर दिल में इंसानियत का नूर रहे,
ईद-ए-मिलाद की खुशियां भरपूर रहें!

Eid-e-Milad-Un Nabi 2026 Shayari Wishes in Hindi
11. रहमतों का मौसम आया है,
खुशियों का पैगाम लाया है,
मोहब्बत से भर जाए हर दिल आज,
ईद-ए-मिलाद ने ये खूबसूरत दिन सजाया है!
12. हर सुबह नई उम्मीद लेकर आए,
हर शाम सुकून का पैगाम लाए,
दुआओं से रोशन रहे आपका जीवन,
ईद-ए-मिलाद आपको खुशियों से भर जाए!
13. जिंदगी में रहे मोहब्बत की मिठास,
दिल में रहे भाईचारे का एहसास,
हर कदम पर मिले रहमत और बरकत,
ईद-ए-मिलाद की आपको मुबारकबाद खास!
14. नूर बरसे, रहमतें बरसती रहें,
आपकी सारी दुआएं कबूल होती रहें,
खुशियों से महकता रहे आपका घर-आंगन,
ईद-ए-मिलाद की मुबारकबाद हर पल!
15. मोहब्बत हो दिलों में, नफरत न रहे,
किसी की आंखों में आंसू न रहे,
हर इंसान को इंसान से प्यार मिले,
ईद-ए-मिलाद पर खुशियों की बहार मिले!
16. हर तरफ गूंजे मोहब्बत का पैगाम,
हर दिल में हो रहमत का एहसास तमाम,
खुशहाल रहे आपका घर और परिवार,
ईद-ए-मिलाद की मुबारकबाद बार-बार!
17. रहमतों की फुहार हो, बरकतों की बहार हो,
हर दिल में मोहब्बत और हर चेहरे पर नूर हो,
आपकी जिंदगी खुशियों से आबाद रहे,
ईद-ए-मिलाद हमेशा यादगार रहे!
18. दुआ है हर गम आपसे दूर हो जाए,
हर मुश्किल का रास्ता आसान हो जाए,
रब की रहमतों से भर जाए दामन आपका,
ईद-ए-मिलाद का दिन खुशियों से भर जाए आपका!
19. मोहब्बत की खुशबू हर ओर फैल जाए,
हर दिल में इंसानियत का दीप जल जाए,
सुकून मिले हर दिल को इस खास दिन,
ईद-ए-मिलाद की मुबारकबाद हो आपको हर दिन!
20. नबी की सीरत का उजाला दिल में रहे,
मोहब्बत और भाईचारा हर पल साथ रहे,
रब की रहमत से महकती रहे जिंदगी आपकी,
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की दिल से मुबारकबाद!



Click it and Unblock the Notifications
