Latest Updates
-
UPI Payment Rules: UPI के किन ट्रांजैक्शन पर लगेगा चार्ज, क्या रहेगा फ्री? जानें आपके हर जरूरी सवाल का जवाब -
Vishwakarma Puja 2026: विश्वकर्मा पूजा आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और भगवान विश्वकर्मा की आरती -
Vishwakarma Puja 2026 Wishes: विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद...विश्वकर्मा पूजा पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Happy Birthday PM Narendra Modi: आज पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर इन खास संदेशों के साथ दें उन्हें शुभकामनाएं -
खाना खाने के बाद क्यों बढ़ जाता है ब्लड शुगर? जानें पोस्टप्रांडियल हाइपरग्लाइसीमिया क्या है? -
खाना खाने के बाद पेट फूलने से हैं परेशान? दादी मां के ये 5 घरेलू नुस्खे आएंगे काम -
बच्चों के लिए हर 'हेल्दी' स्नैक नहीं होता सेहतमंद, खरीदते समय इन बातों पर जरूर दें ध्यान -
गणपति पूजा के बाद बचे फूलों फेंकें नहीं, इन 5 तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल -
बच्चे का मुंडन कब कराना चाहिए? डॉक्टर संतोष यादव ने बताई सही उम्र और मुंडन के बाद क्या करें -
गणेश विसर्जन 2026: तीसरे से 11वें दिन तक कब करें बप्पा का विसर्जन? जानें हर दिन की तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी
Eid Mubarak 2026 Wishes For Love: ईद-उल-फितर 2026 (Eid-ul-Fitr 2026) रमजान के मुकद्दस महीने के बाद खुशियों की दस्तक हो चुकी है। सऊदी अरब में शव्वाल का चांद नजर आने के साथ ही ईद का जश्न शुरू हो जाएगा। वहीं भारत में 20 मार्च को चांद के दीदार के बाद 21 मार्च को मीठी ईद मनाई जाएगी। ईद का यह त्योहार सिर्फ सेवइयों की मिठास और नए कपड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अपनों से दिल के तार जोड़ने का भी दिन है।खासकर उनके लिए, जिनका 'चांद' (पार्टनर) उनके साथ है या शायद इस ईद काम की मशरूफियत की वजह से उनसे दूर है।
मोहब्बत में डूबे दिलों के लिए ईद का असली मतलब अपने साथी का दीदार करना ही होता है। अगर आप भी इस ईद अपने हमसफर, बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड या मंगेतर को खास महसूस कराना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं रूहानी और रूमानी ईद मुबारक संदेश, शायरी और स्टेटस। ये शब्द आपके प्यार में वैसी ही मिठास घोल देंगे जैसी ईद की सेवइयों में होती है।

रोमांटिक ईद शायरी लवर के लिए (Romantic Eid Shayari)
"देखा हिलाल-ए-ईद तो तुम्हारी याद आ गई
एक रौनक सी आज मेरे दिल के आंगन में छा गई।
ईद मुबारक जान!"
"तेरी दीद जिस को नसीब है, वो नसीब काबिल-ए-दीद है
तुझे देखना मेरी ईद है, तुझे चूमना मेरी ईद है।"
"ऐ चांद, तू उनको मेरा पैगाम देना, खुशी का दिन और हंसी की शाम देना,
जब वो देखें तुझे बाहर आकर, मेरी तरफ से उनको 'ईद मुबारक' कहना।"
"सुना है ईद पर हर दुआ कबूल होती है
अगर तुम मिल जाओ तो समझो मेरी मन्नत पूरी हुई।"
"दुआ है कि इस ईद पर तुम्हारा हर गम मिट जाए
और मेरी बाहों में आकर तुम्हारी दुनिया सिमट जाए।"
हसबैंड और वाइफ के लिए खास ईद के संदेश (For Husband/Wife)
"मेरे हमसफर, खुदा करे कि हमारी हर ईद
इसी तरह प्यार और सुकून के साथ गुजरे।
ईद मुबारक मेरे सरताज!"
"तुम साथ हो तो हर दिन ईद है, और तुम दूर हो तो ईद भी फीकी है।
हैप्पी ईद टू माई लाइफ पार्टनर।"
"मेरी हर इबादत में सिर्फ तुम्हारा नाम है,
खुदा सलामत रखे हमारा साथ,
यही मेरा ईद का इनाम है।"
"शादी के बाद की यह ईद हमारे रिश्तों में
और भी मिठास भर दे, यही दुआ है।
ईद मुबारक बेगम!"
"खुदा ने मुझे तुम्हारे रूप में सबसे कीमती 'ईदी' दी है।
लव यू सो मच!"
लॉन्ग डिस्टेंस लव के लिए (For Long Distance Love)
"माना कि तुम दूर हो इस ईद पर,
मगर मेरे दिल की हर धड़कन में सिर्फ तुम हो।
ईद मुबारक माय लव!"
"चांद को देख लेना और सोचना कि
मैं भी वहीं देख रहा हूँ, दूर रहकर भी हमारी रूहें एक साथ हैं।
हैप्पी ईद!"
"फासले मिट जाते हैं जब दिल करीब होते हैं,
तुम याद आते हो तो हम ईद मना लेते हैं।"
"इस ईद पर एक शिकायत है खुदा से,
क्यों रखा है मेरे चांद को मुझसे इतना दूर?"
"मैसेज भेज रहा हूँ, अपनी मोहब्बत भेज रहा हूँ,
दूर ही सही पर तुम्हें अपनी दुआएं भेज रहा हूँ।"
व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम स्टेटस (Short & Sweet Status)
"मेरा चांद तो तुम ही हो, ईद मुबारक जान!"
"तुम मिले तो मुकम्मल हुई मेरी ईद... ईद मुबारक हमदम।"
"ईदी में सिर्फ तुम्हारा साथ चाहिए, और कुछ नहीं।"
"मोहब्बत की मिठास और ईद की सेवइयां, मुबारक हो तुम्हें ये हसीन खुशियां।"
"खुदा हमारी मोहब्बत को नजर न लगाए, हर ईद हम साथ मनाएं।"
बेस्ट कोट्स और दुआएं (Best Quotes & Prayers)
"खुदा करे कि हमारे दरमियां ये मोहब्बत हमेशा बनी रहे। ईद मुबारक!"
"जितनी चमक इस चांद में है, उतनी ही चमक तुम्हारी जिंदगी में हो। हैप्पी ईद।"
"सजदे में गिरकर मांगा है तुम्हें, मेरी जान तुम्हें ईद मुबारक।"
"मेरी दुनिया तुम पर शुरू और तुम पर खत्म, ईद की बहुत-बहुत बधाई।"
"दुआ है कि अगली ईद हम एक ही घर में साथ मनाएं।
मून ऑफ माय लाइफ, ईद मुबारक!"
"हर साल ईद आती है, पर तुम जैसा कोई दूसरा नहीं आता। लव यू!"
"खुशियां तुम्हें चूम लें और गम तुम्हें भूल जाएं, ऐसी हो तुम्हारी ईद।"
"मेरे दिल के सुल्तान को ईद की घणी-घणी मुबारकबाद!"



Click it and Unblock the Notifications
