Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
Viral Video: बुजुर्ग महिला के 'पिया तू अब तो आ जा' पर डांस मूव्स देख आप भी कहेंगे, अरे वाह.. !
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल होता जा रहा है। यह वीडियो एक बूढ़ी दादी का है, जिन्होंने अपने डांस मूव्स से पूरी महफिल ही लूट ली। इस डांस का यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और लोग दादी के एनर्जी लेवल की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
पार्टी में दादी के साथ उनकी बहुओं और बेटिओं ने भी जमकर डांस किया है लेकिन दादी के जादू के आगे सब फीका हो गए। इस पार्टी में दादी 'पिया तू अब तो आजा..' गाने पर डांस कर रही है और उनके डांस के मूव्स हेलन से कहीं भी कम नहीं लग रहे हैं।

इस वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'viralbhayani' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
ये था वीडियो में
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाओं की एक महफिल सजी हुई है, जिसमें कुछ महिलाएं बैठी हैं तो कुछ डांस कर रही हैं। बैकग्राउंड में साल 1971 में रिलीज हुई जितेंद्र और आशा पारेख स्टारर फिल्म 'कारवां' का गाना 'पिया तू अब तो आजा...' बज रहा है। इसी गाने पर एक दादी जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। जी हां, उनके स्टेप्स अभिनेत्री हेलन से कम नहीं थे।
इस गाने की धुन पर दादी इस कदर बिंदास होकर नाचते हुए नजर आती है कि सबकी नजरें बस उन पर ठहर जाती हैं। और वीडियो में लोग उनकी हौसला अफजाई के लिए चीयर्स करते हुए भी दिख रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
