Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
एली अवराम VS आशीष चंचलानी: कौन है असली करोड़पति? जानें दोनों की नेट वर्थ
Elli Avram VS Ashish Chanchlani Networth: बॉलीवुड की ग्लैमरस अदाकारा एली अवराम और यूट्यूब के कॉमेडी किंग आशीष चंचलानी दोनों ने अपने-अपने फील्ड में जबरदस्त पहचान बनाई है। एक तरफ एली का फिल्मी करियर, रियलिटी शोज और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं, तो दूसरी ओर आशीष की वायरल वीडियो और मिलियन फॉलोअर्स वाली यूट्यूब आर्मी। एली हो या आशीष दोनों ही ऐसी शख्सियत हैं जो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
एक बार फिर से एली अवराम और आशीष चंचलानी लाइमलाइट में छा गए हैं जिसके पीछे वजह है उनका इंस्टाग्राम पोस्ट। चलिए फिर जानते हैं कि एली और आशीष में से कौन ज्यादा अमीर है और दोनों सोशल मीडिया पर क्यों छाए हुए हैं।

एली अवराम फिल्मी करियर
एली अवराम बॉलीवुड इंडस्ट्री का वो नाम है जो किसी पहचान का मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में फिल्म मिकी वायरस (Mickey Virus) से की और फिर कई फिल्मों में नजर आईं इसके अलावा आइटम नंबर और म्यूजिक वीडियोज से भी धमाल मचा दिया। 32 साल की एली ने कई हिंदी फिल्मों में काम कर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। एली ने साल 2013 Bigg Boss जैसी रियलिटी शोज में भी दिखाई दी हैं, जिससे उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ी।
एली अवराम नेटवर्थ
बात एली अवराम की नेटवर्थ की करें तो स्वीडिश ग्रीक‑बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम की सालाना कमाई 5-7 करोड़ रुपये बताई जाती है। इंडिया फोरम्स की रिपोर्ट के अनुसार इनकी कुल संपत्ति लगभग 2 मिलियन डॉलर यानी 16 करोड़ रुपये है। एली की कमाई के सोर्स की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के प्रोजेक्ट्स से अच्छी कमाई की है। इसके अलावा कई ब्रांड एंडोर्समेंट, फैशन और ब्यूटी कैंपेन, इंटरनेशनल इवेंट्स से भी एली अच्छे पैसे कमाती हैं। एली के पास महंगे फैशन ब्रांड्स, स्टाइलिश कारें और विदेशों में ट्रैवल की झलक उनके इंस्टाग्राम पर दिखती है।
आशीष चंचलानी
अब बात कर लेते हैं आशीष चंचलानी की जिनका जन्म साल 1993 में मुंबई के उल्हासनगर में हुआ था। आशीष ने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है लेकिन उनका रुझान एंटरटेनमेंट में नहीं बल्कि कंटेंट क्रिएशन की ओर था तो इंजीनियरिंग की राह छोड़ वो बन गए यूट्यूबर। आज आशीष भारत से मशहूर यूट्यूबर्स की लिस्ट में शुमार हैं। आशीष ने साल 2009 में अपने यूट्यूब करियर की शुरुआत की लेकिन उन्हें सफलता साल 2014 में मिली। आशीष का चैनल Ashish Chanchlani Vines के नाम से है। आज उनके चैनल पर 30.7 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं। ऐसे में ये साफ जाहिर है कि आशीष एली से ज्यादा अमीर हैं।
आशीष चंचलानी की कुल नेट वर्थ
आशीष चंचलानी की नेटवर्थ की बात करें तो एक रिपोर्ट के अनुसार वो हर महीने 15-20 लाख रुपये की कमाई यूट्यूब के जरिए करते हैं। इसके अलावा आशीष ब्रांड स्पॉन्सरशिप और लाइव शोज से भी अच्छी-खासी कमाई करते हैं। आशीष की कुल संपत्ति 29 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा वो आलीशान बंगले और कई महंगी गाड़ियों के मालिक भी हैं।
आशीष चंचलानी और एली अवराम क्यों आए चर्चा में?
एली अवराम और आशीष चंचलानी एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं। इसके पीछे की वजह है आशीष का इंस्टाग्राम पोस्ट जिसमें आशीष ने एली को बाहों में लिया हुआ है और हाथों में फूल लिए कैप्शन लिखा है 'फाइनली'। उनके इस फाइनली को लोग उनके रिश्ते का कंफर्मेशन मान रहे हैं। हालांकि अभी इस बात का पता नहीं है कि ये पोस्ट किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा है या सच में दोनों एक साथ हैं।



Click it and Unblock the Notifications
